श्रीदेवी
- फोटो : Instagram
बोनी कपूर ने आगे कहा था कि, 'जब श्रीदेवी का कोई जवाब नहीं आया तो मुझे फिक्र होने लगी और मैंने धक्का देकर दरवाजा खोला। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। मैंने देखा कि श्रीदेवी बाथटब में पूरी तरह से डूबी हुई थी और उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी।' कोमल नाहटा ने अपने ब्लॉग में आखिर में लिखा था, 'जो कुछ हुआ, उसके लिए कोई तैयार नहीं था। श्रीदेवी पहले डूबीं, फिर बेहोश हुईं या पहले बेहोश हुईं, फिर डूबीं, शायद किसी को पता नहीं लगेगा। बाथटब से थोड़ा सा भी पानी नीचे नहीं गिरा था। श्रीदेवी को शायद एक मिनट के लिए भी संघर्ष करने का समय नहीं मिला। क्योंकि अगर उन्होंने डूबते हुए अपने हाथ-पैर चलाए होते तो थोड़ा पानी टब से बाहर जरूर होता, लेकिन फ्लोर पर बिल्कुल पानी नहीं था।'