फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रेड्डी ने एक्टर पवन कल्याण पर निकाली भड़ास, बोलीं- 'इस आदमी ने केवल शादियां ही की...'

Mon, 04 Mar 2019 03:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sri Reddy, Pawan Kalyan
टॉलीवुड में कास्टिंग काउच का विरोध करने के लिए बीच सड़क टॉपलेस होने वाली तेलगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने एक बार फिर जन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण पर हमला बोला है। श्री ने कहा है कि पवन कल्याण के पास सिर्फ बहुत बार शादी करने जैसी उपलब्धि है और अब दुभाग्य से अब वह राजनीति में आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sri reddy
कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़ जन सेना पार्टी में शामिल होने वाले Addepalli Sridhar ने कहा था- श्री रेड्डी पवन कल्याण की आलोचना कर खबरों में बने रहना चाहती हैं। इतना ही नहीं Addepalli Sridhar ने श्री रेड्डी को उनके मामले में दखल न देने की भी सलाह दी थी। फिर क्या था इसके जवाब में श्री ने जन सेना पार्टी के लीडर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

3 of 5
Sri Reddy
अब श्री रेड्डी ने पवन कल्याण पर हमला बोलते हुए फेसबुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- इस लड़के ने कई बार शादी की, उसके जीवन में केवल एक ही उपलब्धि है कि उसने कई बार शादी की है। वह एक बड़े हीरो का भाई है, इतना ही नहीं खुद भी हीरो है और 4-5 हिट फिल्में भी दी हैं।

4 of 5
pawan kalyan
यह आदमी किसी को भी धोखा दे सकता है। भारत की बुरी किस्मत है कि इस तरह का अशिक्षित आदमी राजनीति में है। इतना ही नहीं श्री रेड्डी Addepalli Sridhar पर भी निशाना साधा। बता दें पवन कल्याण के बीच विवाद बहुत पुराना है। कास्टिंग काउच को लेकर जिस तरह के आरोप रेड्डी ने लगाए थे, उस मामले पर पवन ने मीडिया से कहा था कि सड़कों पर प्रोटेस्ट करने से बेहतर यह है कि उन्हें पुलिस के पास जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sri reddy
बीते साल हैदराबाद के फिल्म सिटी स्थित तेलुगू फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में सरेआम कपड़े उतारकर श्री रेड्डी ने तेलुगू फिल्म इंड्रस्टी में कास्टिंग काउच का मुद्दा उठाया था। साथ ही अपनी व्यथा बताई थी जिसके बाद लोग हैरत में पड़ गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कई प्रड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उनका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें