कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स तमाम विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई का रिकॉर्ड बना चुकी है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म को तमाम अभिनेताओं और राजनेताओं द्वारा भी पसंद किया गया है। द कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त सफलता को देखते हुए कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया था। 13 मई को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में रिलीज कर दी गई है। इसके साथ ही इस फिल्म का ओटीटी पर सांकेतिक भाषा में भी प्रीमियर किया गया।