फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: स्पेशल ऑप्स के इस विलेन का दिलचस्प खुलासा, मेरे दोस्त नहीं जानते सलमान खान कौन है!

Wed, 25 Mar 2020 07:18 AM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
Sajjad Delafrooz - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन
ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइगर जिंदा है में विलेन अबू उस्मान बने ईरानी अभिनेता सज्जाद डेलाफ्रूज भारत के साथ साथ ईरान में भी कोरोना वायरस को लेकर पैदा हुए संकट को लेकर परेशान हैं। पिछले हफ्ते हॉटस्टार ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में मुख्य विलेन हाफिज अली के किरदार में दिख रहे सज्जाद ढाई साल से मुंबई में रह रहे हैं लेकिन उनके रिश्तेदार ईरान में ही है। वह कहते हैं, “यहां मुंबई में मुझे लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है और लोग फोन करके मेरा हालचाल भी पूछ रहे हैं लेकिन मैं अपने परिवार को लेकर काफी तनाव में हूं।”
विज्ञापन

2 of 5
Sajjad Delafrooz - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सज्जाद डेलाफ्रूज का जन्म ईरान में हुआ और उनकी परवरिश संयुक्त अरब अमीरात में। उनके तमाम रिश्तेदार अब भी ईरान में रहते हैं। निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म बेबी में एक छोटे से किरदार से हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने वाले सज्जाद फिल्म टाइगर जिंदा है के बाद से भारत में ही रह रहे हैं। तमाम अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों, विज्ञापनों आदि में काम कर चुके सज्जाद को असल शोहरत हॉटस्टार की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
Sajjad Delafrooz - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सज्जाद बताते हैं, “मुझे दिन भर फोन और संदेश आते हैं। दूसरे देशों में लोग आपकी फिल्म या सीरीज देखते हैं और ‘गुड जॉब’ कहकर निकल जाते हैं। यहां लोग आपके सीन याद रखते हैं, आपके संवाद याद रखते हैं और तारीफ करने के दौरान बाकायदा इनका जिक्र करके हौसला बढ़ाते हैं। ये अच्छा लगता है। भारतीय लोगों की तारीफ करने का अंदाज ही अलग है।”

4 of 5
Sajjad Delafrooz - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बातचीत की शुरुआत में ही सज्जाद इस बात पर जोर देते हैं कि वह हिंदी के जानकार लोगों से हिंदी में ही बात करते हैं। हिंदी सीखने का किस्सा भी वह सुनाते हैं, “बचपन में मैं शारजाह आया तो वहां वीएचएस पर हिंदी फिल्में खूब देखी जाती थीं। गली क्रिकेट भी खूब होता था। मुझे दोनों का चस्का लग गया। क्रिकेट में तो न कभी बैटिंग मिली और न बॉलिंग, बस फील्डिंग ही करता रहा, लेकिन इस बहाने मुझे फिल्में देखने को खूब मिलीं और यहीं से मुझे हिंदी फिल्मों का चस्का लग गया। फिर बड़ा हुआ तो अभिनय को अपना पेशा बनाया और हिंदी फिल्मों में मुझे नोटिस किया गया तो मैंने पहला काम हिंदी सीखने का किया।”
विज्ञापन

5 of 5
Sajjad Delafrooz - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तो कभी अपने दोस्तों को ये बताकर सीना चौड़ा नहीं हुआ कि हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान के साथ काम किया है? ये पूछे जाने पर सज्जाद बताते हैं, “मेरे जो ईरानी दोस्त हैं वह सलमान को जानते ही नहीं हैं। उनको बस ये पता है कि मैं हिंदी फिल्मों में काम कर रहा हूं। लेकिन, इन दोस्तों की और अपने रिश्तेदारों की मुझे याद बहुत आती है। इस समय ईरान में कोरोना का संकट है और इन सबके बारे में सोचकर काफी तनाव में आ जाता हूं मैं कभी कभी।” अपने उपनाम डेलाफ्रूज का मतलब पूछे जाने पर सज्जाद बताते हैं, “ईरानी में डेला मतलब दिल और अफ्रूज यानी अफरोज। जिसके दिल में रोशनी है, वो होता है डेलाफ्रूज। ये मेरे असली नाम का हिस्सा है हालांकि कई बार लोग मुझे कहते हैं कि मैंने अपना स्टेज या स्क्रीन नेम बहुत अच्छा रखा है।”
 

Coronavirus: घर में कैद होकर हो गए हैं उदास, इन बॉलीवुड फिल्मों को देख हो जाएंगे खुश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next