बॉलीवुड में सिर्फ कल्पना पर आधारित फिल्में नहीं बनती बल्कि इनकी कहानियां काल्पनिक और सच्ची दोनों तरह की घटनाओं से प्रेरित होती हैं। बॉलीवुड में अक्सर अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कहानियों का खासा प्रभाव देखने को मिलता है। दशकों से अपराध और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी फिल्में बॉलीवुड में बनती रही हैं। ये बॉलीवुड के पसंदीदा टॉपिक्स में से एक है। कंपनी, अब तक छप्पन, शूट आउट एट लोखंडवाला जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं। इसके अलावा अंडरवर्ल्ड के साथ साथ देशभर में हुईं क्राइम की चर्चित कहानियां भी बॉलीवुड की स्क्रिप्ट का हिस्सा बनती रही हैं। ऐसी कहानियां राजनीतिक हत्याकांड, मर्डर मिस्ट्री, एनकाउंटर पर आधारित होती हैं। आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो अपराध की दुनिया में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित थीं और लोगों ने इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खूब सराहा।
हे राम
1948 में देश में महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। ये इतिहास की एक बड़ी घटनाओं में शुमार है। आजतक इस घटना को लेकर राजनीति में उठापटक होती रहती है। महात्मा गांधी के साथ हुई इस घटना पर एक फिल्म बन चुकी है। साल 2000 में आई इस फिल्म का नाम हे राम था। इस फिल्म में मुख्य किरदार कमल हसन ने निभाया था। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।