फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: बच्चों के लिए म्यूजिक स्कूल खोलना चाहते हैं पवनदीप और अफगानिस्तान मामले पर सितारों ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 16 Aug 2021 11:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
पवनदीप राजन ने मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' जीत लिया है। उन्होंने रविवार को शो के ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी अपने नाम की। इस शो में उनकी कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी। उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल-12 जीतने के बाद अपने दिल की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वो बच्चों के लिए म्यूजिक स्कूल खोलना चाहते हैं। पवनदीप राजन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वो गाने के साथ ही कई तरह के वाद्य यंत्र भी बजा लेते हैं। साल 2015 में वो टीवी शो 'द वॉइस ऑफ इंडिया' भी जीत चुके हैं।


'इंडियन आइडल- 12' विजेता पवनदीप राजन: बच्चों के लिए खोलना चाहते हैं म्यूजिक स्कूल, शो जीतने के बाद कही ये बातें
विज्ञापन

2 of 5
त्रिशाकर मधु - फोटो : Social media
भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) त्रिशाकर मधु (Trisha kar Madhu) बीते कुछ दिनों से MMS लीक होने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने ये आपत्तिजनकर वीडियो खुद शूट किया है हालांकि इसे लीक किसने किया इस बात की जानकारी सामने नहीं आईं हैं। मूल रूप से बंगाल की रहने वाली त्रिशा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा रही हैं। 



भोजपुरी: MMS लीक होने के बाद त्रिशाकर मधु ने मांगी माफी, बोलीं- मैं जानती हूं मुझसे गलती हुई लेकिन...
विज्ञापन

3 of 5
टिस्का चोपड़ा, सोनी राजदान, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
लगभग 20 साल बाद एक बार फिर अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। अमेरिका और नाटो देशों की फौजों की अफगानिस्तान से वापसी के बाद वहां कि नागरिक सरकार ध्वस्त हो गई है। तालिबान ने वहां पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी मुल्क छोड़ दिया। अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद से स्थिति भयावह बनी हुई है। 


सोशल मीडिया: अफगानिस्तान में हुए तालिबानी हमले पर सितारों ने दी प्रतिक्रिया, रिया चक्रवर्ती ने महिलाओं के लिए उठाई आवाज

4 of 5
अफगानिस्तान फिल्म इंडस्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया
तालिबान धीरे-धीरे पूरे अफगानिस्तान पर काबिज हो रहा है। दुनियाभर के लोग अफगानिस्तान के लोगों की सुरक्षा और उनके हक को लेकर चिंता कर रहे हैं। तालिबान अपनी कट्टरवादी इस्लामी सोच और महिलाओं पर अत्याचार करने के लिए जाना जाता है। उनके कानून में फिल्मों और संगीत पर भी रोक लगाई गई है। अफगानिस्तान के लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने को मजबूर हैं। हजारों लोगों की भीड़ एयरपोर्ट, स्टेशन और सड़कों पर जमा है, जिसकी वजह से सभी जगह अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। यहां पर एक बात यह भी सोचने वाली है कि ऐसे माहौल में अफगानिस्तान में सिनेमा जगत का अब क्या होगा?


चिंता: अफगानिस्तान पर छाए तालिबान के बादल, अब किस दिशा जाएगा अफगानी फिल्म जगत का भविष्य?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में शुरू से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस रियलिटी टीवी शो के रविवार के एपिसोड में उन्होंने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी को लेकर खुलासा किया। शमिता शेट्टी का कहना है कि शिल्पा शेट्टी की बहन होना उनके लिए आसान नहीं रहा है। होस्ट करण जौहर ने शो में शमिता के खेल एवं उनके व्यवहार की प्रशंसा की। शमिता शेट्टी ने कहा कि उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के 20 साल आसान नहीं रहे हैं और उनको हर वक्त अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी के छाये में रहना पड़ा है।


बिग बॉस ओटीटी: शमिता शेट्टी का खुलासा, शिल्पा की बहन होना आसान नहीं रहा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें