साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। अपने परिवार में सिर्फ अल्लू अर्जुन ही नहीं बल्कि उनकी लाड़ली बेटी अल्लू अरहा भी तेलुगू राज्यों में काफी मशहूर हैं। अल्लू अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोवर्स के लिए अरहा के साथ कई क्यूट वीडियो और तस्वीरें साझा करते हैं। उनके द्वारा किए गए पोस्ट पर लाखों में लाइक और कमेंट्स आते हैं।
पांच साल की हुई अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा
अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा का 21 नवम्बर को जन्मदिन था। अरहा इस साल पांच साल की हो चुकी है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बेटी के जन्मदिन को बहुत ही बड़े स्तर पर और शानदार तरह से सेलिब्रेट किया। अल्लू अर्जुन अपनी बेटी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बुर्ज खलीफा पहुंचें। बेटी अरहा के जन्मदिन के लिए अल्लू अर्जुन ने काफी मोटी रकम खर्च की।
अरहा का जन्मदिन बुर्ज खलीफा में किया सेलिब्रेट
अपनी बेटी अल्लू अरहा के पांचवें जन्मदिन को खास बनाने में अभिनेता ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अरहा के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने एक बहुत बड़ी पार्टी का आयोजन किया। अपनी बेटी के 5th जन्मदिन को खास बनाने में अल्लू अर्जुन ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी और उन्होंने दुबई में बुर्ज खलीफा में अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया।
बड़े-बड़े सितारों को खर्चे में छोड़ा पीछे
बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने बच्चों के जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। करीना हो या ऐश्वर्या राय बच्चन हर कोई अपने बच्चों का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट करता है और जन्मदिन पर अच्छा खासा पैसा खर्च करता है। रिपोर्ट्स की माने तो अल्लू अर्जुन ने बेटी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अच्छी खासी मोटी रकम खर्च की है और उन्होंने खर्चें के मामले में कई बॉलीवुड सितारों को भी पछाड़ दिया है।
केक पर छपी अरहा की तस्वीर
अरहा ने अपना खास दिन अपने परिवार के साथ मनाया। उनका जन्मदिन का केक बेहद खास था जिस पर अरहा की तस्वीर छपी हुई थी। 19 जुलाई 2021 को अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी अल्लू अरहा की फिल्मों में एंट्री को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी।