फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी फैक्ट्री में काम करता था साउथ का ये मशहूर एक्टर, इस हीरोइन से हुआ प्यार और फिर कर ली शादी

Thu, 23 Jul 2020 11:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ज्योतिका,सूर्या शिवकुमार - फोटो : ट्विटर
तमिल अभिनेता सूर्या शिवकुमार (Suriya Sivakumar) का आज जन्मदिन है। सूर्या आज 45 साल के हो गए हैं। ये बात तो आप सभी जानते होंगे कि सूर्या तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। सूर्या ने एक्ट्रेस ज्योतिका (Jyothika) से शादी की है। आज मौका है सूर्या के जन्मदिन का तो आइए बताते हैं उनके अब तक के सफर के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सूर्या - फोटो : Twitter
सूर्या शिवकुमार (Suriya Sivakumar) की पहचान उनके फैन्स के बीच 'सिंघम (Singham)' के तौर पर होती है। सूर्या साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने इस कैरेक्टर की वजह से लोकप्रिय हैं। सूर्या तमिल एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं। सूर्या के भाई कार्थी भी साउथ फिल्मों में काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्या - फोटो : Twitter
फिल्म इंडस्ट्री से संबंध होने के बावजूद सूर्या ने जो स्टारडम हासिल किया है वो अपने दम पर किया है। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कपड़े की फैक्ट्री में काम करना शुरू किया। यहां उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर रखी थी वे कि एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं। फैक्ट्री में उन्हें काम के बदले एक हजार रुपए मिलते थे। लेकिन बाद में फैक्ट्री के मालिक को सच्चाई का पता चल गया जिसके बाद सूर्या ने काम छोड़ दिया और एक्टिंग की दुनिया में आ गए।

4 of 5
सूर्या - फोटो : Twitter
सूर्या ने 22 साल की उम्र में डायरेक्टर वसंत की फिल्म 'नेररुक्कू नेर' (1997) से डेब्यू किया। इस फिल्म के प्रोड्यूसर मणि रत्नम थे। सूर्या को पहचान मिली फिल्म 'नंदा' से। ये फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। आज सूर्या साउथ सिनेमा के हाइएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्या - फोटो : Twitter
सूर्या और ज्योतिका ने 11 सितंबर, 2006 में शादी की थी। दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। सूर्या और ज्योतिका ने 1999 में आई फिल्म 'पूवेल्लम केत्तुप्पर' में सबसे पहले स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरें आने लगीं। इस कपल के दो बच्चे, बेटी दीया और बेटा देव हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें