फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Remake: जब साउथ इंडस्ट्री ने किया हिंदी फिल्मों को कॉपी, बॉक्स ऑफिस पर रीमेक भी रहीं सुपरहिट

Sun, 29 Jan 2023 01:37 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ इंडस्ट्री ने किया हिंदी फिल्मों को कॉपी - फोटो : अमर उजाला
आज के दौर में साउथ इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे रही है। बॉलीवुड में रिलीज हुई कुछ फिल्में हिट होती है तो कुछ फ्लॉप भी हो जाती हैं। अक्सर बॉलीवुड पर साउथ की फिल्मों को कॉपी करने का आरोप लगता रहता है। साउथ सुपरस्टार्स ही नहीं, बल्कि खुद बॉलीवुड स्टार्स का भी मानना है कि बॉलीवुड की फिल्में कॉपी विषय के कारण सफल नहीं हो रही हैं। यह बात तो सबको पता है कि बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों का रीमेक होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ इंडस्ट्री भी बॉलीवुड की फिल्मों की कॉपी करती है। इस खबर में हम आपको बताएंगे साउथ की उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें बॉलीवुड से कॉपी करके बनाया गया है...
विज्ञापन

2 of 6
शंकर दादा एमबीबीएस, मुन्ना भाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया
मुन्ना भाई एमबीबीएस
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का आता है। संजय दत्त और अरशद वारसी स्टारर 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' को साउथ इंडस्ट्री ने कॉपी कर फिल्म बनाई है। बॉलीवुड फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' 2003 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं साल 2004 में इस फिल्म को साउथ इंडस्ट्री ने रीमेक किया। साउथ में इस फिल्म को 'शंकर दादा एमबीबीएस' नाम से रिलीज किया गया। इसमें चिरंजीवी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई की थी।

KRK: 'पठान' की सफलता के बाद केआरके ने आमिर खान पर कसा तंज, कहा- शाहरुख की फिल्म सुपरहिट होने से दुखी हैं एक्टर
विज्ञापन

3 of 6
थ्री ईडियट्स, नानबन - फोटो : सोशल मीडिया
थ्री ईडियट्स
आमिर खान, आर माधवन और सरवन जोशी स्टारर फिल्म 'थ्री ईडियट्स' को भी साउथ इंडस्ट्री में कॉपी करके बनाया गया है। 'थ्री ईडियट्स' चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित थी। इस फिल्म में करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। बॉलीवुड में इस फिल्म को 2009 में रिलीज किया गया था। वहीं, साल 2012 में इस फिल्म का तमिल रिमेक बना। तमिल में इस फिल्म को 'नानबन' नाम से रिलीज किया गया। इसमें सत्यराज मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

Shah Rukh Khan: 'पठान' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच शाहरुख ने फैंस को दिया सफलता का मंत्र, कहा- आगे बढ़ने के लिए..

4 of 6
ओह माय गॉड, गोपाला-गोपाला - फोटो : सोशल मीडिया
ओ माय गॉड
बॉलीवुड की फिल्म 'ओ माय गॉड' ने भी दर्शकों को हंसाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी को पसंद किया गया। इस फिल्म को बॉलीवुड में साल 2012 को रिलीज किया गया था। इसकी कहानी भगवान के अस्तित्व और आस्तिक-नास्तिक के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। इसके बाद 'ओएमजी' का साउथ रीमेक बना। 2015 में इसके रीमेक को 'गोपाला-गोपाला' नाम से रिलीज किया गया। इस फिल्म में अभिनेता पवन कल्याण और वेंकटेश मुख्य भूमिका में नजर आए थे। साउथ इंडस्ट्री में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

Pathaan: कोल्ड ड्रिंक को लेकर आपस में भिड़े 'पठान' देखने पहुंचे फैंस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन

5 of 6
दबंग, गब्बर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दबंग
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की 'दबंग' ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया था। चुलबुल पांडे का स्टाइल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। वहीं, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बॉलीवुड में 'दबंग' को साल 2010 में रिलीज किया गया था। वहीं, साल 2012 में साउथ इंडस्ट्री में इसका रीमेक बनाया गया था। इस फिल्म को 'गब्बर सिंह' के नाम से रिलीज किया गया था। साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण स्टारर 'गब्बर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Pathaan: पठान देखने के लिए कहीं हो रही मार तो कहीं फैंस टिकट के लिए 10 हजार देने को तैयार, देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ए वेडनेसडे - फोटो : सोशल मीडिया
ए वेडनेसडे
अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह स्टारर 'ए वेडनेसडे' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी और अभिनेताओं की अदाकारी बहुत पसंद आई थी। साल 2008 में आई इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'ए वेडनेसडे' का साउथ इंडस्ट्री में रीमेक बनाया गया। इस फिल्म को 2009 में 'उन्नीपोल ओरुवन' नाम से रिलीज किया गया था। इस रीमेक ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया था।

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने गुस्से में फेंक दिया फैन का मोबाइल? यूजर्स बोले- और बनो इनके दीवाने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें