फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Indian Wedding Race: अब शुरू हुई डेस्टिनेशन वेडिंग की रेस, शादी होने वाली है तो पढ़िए ये खुशखबरी

Tue, 08 Aug 2023 07:47 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अधविथि शेट्टी और काव्या शेट्टी ने द ग्रेट इंडियन वेडिंग रेस किया लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गंतव्य विवाह (डेस्टिनेशन वेडिंग) का सपना देखने वाले जोड़ों के लिए 'द ग्रेट इंडियन वेडिंग रेस' एक ऐसी प्रतियोगिता है, जो शादी शुदा जोड़ों को अपने प्यार का जश्न मनाने और राष्ट्रीय मंच पर एक दूसरे को जानने और समझने का मौका देता है। इस प्रतियोगिता में विनर जोड़ों का 'द ग्रेट इंडियन वेडिंग रेस' के आयोजकों के तरफ से गंतव्य विवाह का पूरा खर्चा उठाया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने जोड़ों का मार्गदर्शन साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियां अधविथि शेट्टी और काव्या शेट्टी करने जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काव्या शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द ग्रेट इंडियन वेडिंग रेस' अपने आप में एक अनोखी प्रतियोगिता है। जिसमे गंतव्य विवाह का सपना देखने वाले जोड़ों को एक ऐसा मंच मिलेगा जो उसके सपनों से परे होगा। लेकिन इसके लिए तीन स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता का पहला दो आयोजन ऑनलाइन होगा। जहां दर्शक अपने पसंदीदा जोड़ों के लिए वोटिंग करेंगे। दर्शकों की वोटिंग के आधार पर शादी करने वाले जोड़ों का गंतव्य विवाह के लिए चयन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Spider-Man: अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'स्पाइडर-मैन', 190 देशों के लोग देख सकेंगे फिल्म

विज्ञापन

3 of 5
अधविथि शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले स्तर की प्रतियोगिता में जोड़ों अपना रील बनाकर 'द ग्रेट इंडियन वेडिंग रेस' की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे जिसमें से दर्शकों की वोटिंग के आधार पर 15 जोड़ों को चुना जाएगा। अंतिम राउंड में शॉर्टलिस्ट किए गए 15 जोड़ों को  एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने जुनून, टीम वर्क और रचनात्मकता का प्रदर्शन करना होगा जिसमे से एक जोड़े को  'द ग्रेट इंडियन वेडिंग रेस' का विनर चुना जाएगा।

4 of 5
साउथ एक्ट्रेस अधविथि शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह प्रतियोगिता गंतव्य शादियों की दुनिया को  परिभाषित करने के लिए है, जो जोड़ों  को कई दौर की चुनौतियों  और उनके अनुकूलता, रचनात्मकता और समस्या-समाधान के कौशल का परीक्षण करती है। 'द ग्रेट इंडियन वेडिंग रेस" के अंतिम चरण में चुने  विनर को आयोजक की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गंतव्य शादी करने का मौका मिलेगा। इस शादी का पूरा खर्चा प्रतियोगिता के आयोजकों के तरफ से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साउथ एक्ट्रेस अधविथि शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

'द ग्रेट इंडियन वेडिंग रेस' की ब्रांड एंबेसडर साउथ सिनेमा की चर्चित  अभिनेत्री अद्विति शेट्टी ने कहा, 'मैं इस युगल प्रतियोगिता 'द ग्रेट इंडियन वेडिंग रेस' का समर्थन करने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो उनकी अनूठी प्रेम कहानियों और रचनात्मक शादी के दृष्टिकोण का जश्न मनाती है। यह तमाम बाधाओं को तोड़ते हुए दिलों को एकजुट करेगी।' वहीं, अभिनेत्री काव्या शेट्टी ने कहा, 'प्यार और रचनात्मकता का जश्न मनाते हुए 'द ग्रेट इंडियन वेडिंग रेस' में मुख्य अतिथि बनकर रोमांचित हूं। सुरम्य परिदृश्यों में गंतव्य शादियां  मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती हैं। इस जादुई घटना का हिस्सा बनना एक सम्मान की बात है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें