फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actress: इन साउथ एक्ट्रेस की लव अफेयर की चर्चाओं ने खूब बटोरीं सुर्खियां, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम

Fri, 06 Jan 2023 02:00 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
तृषा कृष्णन, तापसी, रश्मिका, नयनतारा, अनुष्का - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में स्टार्स की प्रोफेशनल लाइफ तो चर्चा में रहती ही है, इसके साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी खूब लाइमलाइट में रहती है। बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी लव रिलेशनशिप और ब्रेकअप की बातें आए दिन सामने आती रहती हैं। साउथ की कई हसीनाओं के लव अफेयर्स की चर्चाओं ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।
 

Pathaan: सेंसर बोर्ड की कैंची से बच गया 'बेशरम रंग', फिर भी खतरे में क्यों शाहरुख-दीपिका का गाना?

विज्ञापन

2 of 7
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
तृषा कृष्णन
साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक तृषा कृष्णन और ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबती के अफेयर की चर्चा भी काफी लंबे समय तक रही। कई बार दोनों के ब्रेकअप और फिर दोबारा लिंकअप की खबरें भी आती रही। हालांकि तृषा और राणा दग्गुबती ने कभी भी इस बात को खुद ऑफिशियल नहीं किया। अभिनेता राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज से शादी की है।
 

Tina Thadani: हनी सिंह के साथ टीना ने कंफर्म किया अपना रिश्ता, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन

3 of 7
तापसी पन्नू - फोटो : social media
तापसी पन्नू
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक सफल मुकाम बना चुकी अभिनेत्री तापसी पन्नू भी एक समय पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहीं। बैडमिंटन प्लेयर माथियस बोए के साथ अभिनेत्री के अफेयर की खबरों ने खूब जोर  पकड़ा था। पहली बार दोनों की मुलाकात एक मैच के दौरान हैदराबाद में हुई थी। हालांकि, तापसी ने कहा कि बोए केवल उनके अच्छे दोस्त हैं।
 

Urvashi-Rishabh: पंत से मिलने से खुद को नहीं रोक पाईं उर्वशी? सामने आ ही गया मुलाकात का सबूत

4 of 7
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शेट्टी
फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी और इसी फिल्म से रातों-रात देश से दुनिया में पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रभास को लेकर काफी चर्चाएं चली थीं। अक्सर दोनों के डेटिंग की अफवाह आती रहती थीं। फिल्म 'बाहुबली' से पहले भी इस जोड़ी ने कई फिल्मों में काम किया है और फैंस भी ने भी इन्हें साथ में खूब पसंद किया।
 

Rajeev Sen: फंक्शन में एक्स बॉयफ्रेंड संग दिखीं सुष्मिता, चारू और राजीव से भी आए साथ! देखें तस्वीरें

विज्ञापन

5 of 7
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
लेडी सुपरस्टार नयनतारा
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और इंडिया के माइकल जैक्सन के नाम से मशहूर प्रभुदेवा के एक दूसरे को डेट करने की काफी खबरें आईं थीं। यहां तक कहा  गया था कि नयनतारा से बात आगे बढ़ाने के लिए अपनी पत्नी को तलाक भी दे दिया था, लेकिन इसके कुछ समय बाद साल 2012 में दोनों में ब्रेकअप की जानकारी सामने आई। अब अभिनेत्री नयनतारा फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन की पत्नी और दो जुड़वा बच्चों की मां हैं।
 

Aarav Bhatia: अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका, मांगे कागजात

विज्ञापन

6 of 7
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रश्मिका मंदाना
नेशनल क्रश कहलाने वाली साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा की डेटिंग को लेकर इन दिनों चर्चाएं काफी जोर पर हैं। भले ही दोनों को साथ में स्पॉट न किया गया हो और न ही दोनों ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है लेकिन यूजर्स अक्सर उनके रिलेशन में होने के कयास लगाते रहते हैं। कॉफी विद करण में विजय देवरकोंडा ने कहा था कि वह रश्मिका मंदाना के साथ एक खास बॉन्ड साझा करते हैं।
 

Money Laundering: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
काजल अग्रवाल
साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल और रणदीप हुड्डा का नाम भी एक दूसरे से जोड़ा जा चुका है। दोनों फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में साथ नजर आए थे। हालांकि बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता किसी मुकाम पर आने से पहले ही टूट गया था। फिलहाल एक्ट्रेस ने गौतम किचलू से शादी की है। 
 

Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने दस्तक देगी फिल्म!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें