दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री नयनतारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। इस फोटो ने अचानक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। बीते कई दिनों से नयनतारा का नाम एक फिल्म मेकर से जुड़ रहा है। ऐसे में इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि क्या नयनतारा ने शादी कर ली?
विज्ञापन
2 of 5
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर में नयनतारा ने पूरा दुल्हन का गेटअप लिया हुआ है। लाल रंग की साड़ी में वह बहुत सुंदर लग रही हैं। बता दें कि इस तस्वीर को शूटिंग के समय शूट किया गया था। दरअसल नयनतारा एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही थीं जिसमें उन्होंने दुल्हन के कपड़े पहने थे।
विज्ञापन
3 of 5
नयनतारा
- फोटो : instagram
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नयनतारा फिल्म मेकर विग्नेश शिवन को डेट कर रहे हैं। नानम राउडी धवन की शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हो गया था। अब दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब लोग शादी की तारीख पूछने लगे हैं।
4 of 5
नयनतारा
- फोटो : twitter
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने कुछ महीने पहले अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। डिनर डेट, पार्टी, वेकेशन, मूवी स्क्रीनिंग पर दोनों साथ नजर आते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
एक समय पर नयनतारा का नाम प्रभु देवा से जोड़ा जा रहा था। दोनों की मुलाकात फिल्म विल्लू के समय हुई थी। उन्होंने शुरूआती दिनों में अपने प्यार को छुपाकर रखा। हालांकि बाद में उन्होंने कुबूल किया था कि वह नयनतारा को पसंद करते हैं।