फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शादियां करने के बाद भी 62 की उम्र में अकेला है महमूद का ये बेटा, बॉलीवुड से बना रखी है दूरी

Tue, 17 Nov 2020 09:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महमूद और लकी अली - फोटो : फाइल
लेखक, संगीतकार और गायक लकी अली बीते कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह है उनका वायरल वीडियो जिसमें वह 'ओ सनम' गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है। लकी अली का यही तरीका है, कभी वह सामने आ जाते हैं और कभी महीनों तक गायब हो जाते हैं। कॉमेडियन महमूद अली के इस बेटे ने हमेशा अपना जीवन खानाबदोश बैरागी की तरह जीया। तीन शादी करने वाले लकी अली आज अकेले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लकी अली और मेघन - फोटो : फाइल
लकी अली का जन्म 19 सितंबर 1958 को हुआ था। कहा जाता है कि पिता महमूद के साथ उनके संबंध कुछ खास नहीं थे। साल 1996 में लकी ने अपनी पहली एलबम 'सुनो' रिलीज की। इस एलबम को लोगों ने बहुत पसंद किया। इसमें काम करने वाली अभिनेत्री मेघन जेन मकक्लियरी से लकी ने पहली शादी रचाई। इनके दो बच्चे भी हुए। लेकिन कुछ सालों बाद लकी और मेघन दोनों अलग हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
लकी अली - फोटो : फाइल
कुछ साल अकेले रहने के बाद लकी अली को फिर से एक पर्शियन महिला से प्यार हो गया। इनाया नाम की इस महिला ने लकी ने दूसरा निकाह किया। दोनों के दो बच्चे भी हुए। लेकिन अली का दिल यहां भी नहीं लगा और उन्होंने इनाया को तलाक दे दिया।

4 of 5
लकी अली - फोटो : फाइल
साल 2010 में लकी अली की ब्रिटिश की ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्यार का परवान चढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई। लकी से शादी के बाद केट ने अपना नाम बदलकर आयशा अली रख लिया। लेकिन दोनों शादियों की तरह लकी का ये रिश्ता भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लकी अली - फोटो : instagram/officialluckyali
62 साल की उम्र में लकी अब अकेले हैं। इन दिनों वह बंगलूरू में अपना समय गुजार रहे हैं। लकी के साथ उनके बच्चे भी रहते हैं। बॉलीवुड को लेकर लकी खुश नहीं है। वह कहते हैं ‘अब मैं बॉलीवुड फिल्में नहीं देख सकता। मैं इस बॉलीवुड से बहुत पहले पैदा हुआ था। मैं आर डी बर्मन और मदन मोहनजी जैसे संगीत निर्देशकों के समय में था। यहां तक कि बॉम्बे एक अलग स्थान था। वह सब कुछ यादों में चलता है।‘

सिनेमा को साउथ से मिल रही असल संजीवनी, इन दो सितारों ने बनाए चाहने वालों के बीच नए रिकॉर्ड
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें