फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट को नहीं जानता एक ओवर में छह छक्के मारने वाला ये क्रिकेटर, GIF शेयर कर लिखी ये बात

Tue, 27 Aug 2019 06:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर्शेल गिब्स आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी एक्टिंग और क्यूट लुक्स से सभी के दिल में जगह बनी ली है। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में आलिया ने हाल ही में एक जिफ (GIF) सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल होने में वक्त नहीं लगा लेकिन जल्दी ही इसे साउथ अफ्रीका के एक बल्लेबाज ने भी शेयर किया जो जानता तक नहीं था कि आलिया भट्ट कौन है। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : Instagram
दरअसल आलिया भट्ट के जिफ को साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ( Herschelle Gibbs) ने अपने एक ट्वीट में इस्तेमाल करते हुए लिखा- वह एहसास जब ट्विटर आपके ट्वीट को पसंद करता है। बता दें कि इससे पहले हर्शेल के एक ट्वीट को ट्विटर ने लाइक किया था। जिसके बाद में हर्शेल ने आलिया का जिफ शेयर किया।
 


पढ़ें: 'इंशाअल्लाह' से पहले भी हो चुके हैं सलमान-संजय के मतभेद, कहा था- कोई मच्छर भी फिल्म देखने नहीं गया
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हर्शेल के ट्वीट के बाद एक यूजर ने गिब्स से पूछा- क्या आप इसे जानते हैं ? यूजर के इस सवाल पर हर्शेल ने कहा-  मैं नहीं जानता इस महिला को लेकिन लेकिन जिफ शानदार है। हर्शेल के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर यूजर्स ने रिएक्ट किया।
 



पढ़ें: वीकेंड पर आलिया-रणबीर, सनी लियोनी, वरुण-नताशा, अर्जुन कपूर, मीरा राजपूत और सारा यहां हुए स्पॉट

4 of 5
alia bhatt
आलिया भट्ट ने भी हर्शेल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एक दूसरा जिफ पोस्ट किया। इस पोस्ट में आलिया चौके का इशारा करती नजर आ रही हैं। वहीं आलिया के ट्वीट के अलावा भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हर्शेल को बताया कि आलिया भट्ट कौन हैं ? हालांकि बाद में हर्शेल ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया। 
 


 


पढ़ें: क्या सच में जब महेश भट्ट से मिले रणबीर तो मांग लिया आलिया का हाथ? शुरू हुईं ऐसी अटकलें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
बात आलिया भट्ट के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्मों में पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt ) के साथ सड़क 2 (Sadak 2) और रणबीर (Ranbir Kapoor)- अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ ब्रह्मास्त्र शामिल है। ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इन फिल्मों के अलावा सलमान खान (salman Khan) के साथ फिल्म इंशाअल्लाह भी सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। 

पढ़ें: 'इंशाअल्लाह' मिलने पर कैसा था आलिया का रिएक्शन, बोलीं- 'मैं कोने में गई और 5 मिनट तक उछलती रही'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें