फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर कनिका पर टूटा दुखों का पहाड़, एक तस्वीर शेयर कर लिखा-मेरी इस बहन का निधन

Tue, 27 Aug 2019 06:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kanika Kapoor and Annabel - फोटो : instagram
'चिट्टियां कलाइयां', 'बीट पे बूटी' जैसे सुपरहिट गानों से सिनेमाजगत में खास पहचान बना चुकीं गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। इस मशहूर गायिका की बहन का निधन हो गया है। निधन की खबर खुद इस गायिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। इस पोस्ट के बाद यूजर्स कमेंट करके कनिका की बहन को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Kanika Kapoor and Annabel - फोटो : instagram
कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'मेरी बहन एनाबेल का निधन हो गया है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। मैं इस वक्त क्या महसूस कर रही हूं यह बताने के लिए शब्द नहीं है। मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन। सभी खूबसूरत यादों को हमेशा दिल के करीब रखूंगी। ढेर सारा प्यार।' इस पोस्ट के साथ कनिका ने अपनी बहन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Annabel and Kanika Kapoor - फोटो : instagram
इन तस्वीरों में कनिका बहन के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों के बीच कितनी बॉन्डिंग है यह भी नजर आ रहा है। कनिका का साल 2012 में सबसे पहले एक म्यूजिक वीडियो आया था जो 'जुगनी जी' था। इसके बाद 'रागिनी एमएमएस 2' के 'बेबी डॉल' वाले गाना का रीमेक्स से सुर्खियों में आ गईं। इसके बाद तो कनिका ने फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक गाने गाए। 

यह भी पढ़ें:- रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल के वो वीडियोज, जो सामने आते ही हो गए वायरल

4 of 5
Kanika Kapoor and Annabel - फोटो : instagram
कनिका को 'बेबी डॉल' गाने ने रातोंरात स्टार बना दिया था। यहां तक कि इस गाने के लिए कनिका को फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर फीमेल प्लैबक सिंगर से नवाजा गया। अपनी गायिकी के अलावा कनिका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपनी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : instagram
कनिका कपूर मुख्य रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। कनिका साल 1997 में बिजनेसमैन राज चंदोक से शादी करके लंदन शिफ्ट हो गई थीं। लंदन में ही कनिका ने तीन बच्चों को जन्म दिया। कुछ वक्त बाद कनिका पति से अलग हो गईं और उसके बाद वह मुंबई वापस आ गईं। मुंबई आने के बाद कनिका ने अपने करियर की ओर ध्यान दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें