फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actress: सामंथा से लेकर तमन्ना तक, आइटम सॉन्ग पर डांस करके महफिल लूट चुकी हैं ये साउथ एक्ट्रेस

Tue, 22 Nov 2022 12:32 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया, सामंथा रूथ प्रभु, - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों में तो अक्सर एंटरटेनमेंट का तड़का बढ़ाने के लिए आइटम सॉन्ग डाले ही जाते हैं और कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां अब तक आइटम सॉन्ग पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। हालांकि साउथ एक्ट्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। सामंथा रूथ प्रभु से लेकर  तमन्ना भाटिया तक साउछ की कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने आइटम सॉन्ग पर से अपने जबरदस्त डांस मूव्स से खूब लाइमलाइट खींची।
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु साउथ की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिल्म 'पुष्पा द राइज' में एक्ट्रेस ने आइटम नंबर 'उं अंटवा' से आग लगा दी थी। फिल्म में सिर्फ कुछ देर की एंट्री से ही सामंथा ने खूब लाइमलाइट खींची।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
अभिनेत्री पूजा हेगड़े का नाम भी उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने आइटम नंबर पर अपने डांस से महफिल लूट ली। पूजा हेगड़े ने फिल्म 'रंगस्थलम' में आइटम सॉन्ग पर अपने डांस मूव्स से ऑडियंस का दिल लूट लिया था।

4 of 5
'वन टू थ्री फोर गेट ऑन द डांस फ्लोर' में प्रियामणि - फोटो : social media
प्रियामणि साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने शानदार अभिनय के लिए तो जानी ही जाती हैं, इसके साथ ही आइटम सॉन्ग पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना 'वन टू थ्री फोर गेट ऑन द डांस फ्लोर' तो याद ही होगा। इस गाने में प्रियामणि ने अपने डांस मूव्स से खूब वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : social media
साउथ की मिल्क के नाम से मशहूर  तमन्ना भाटिया भी आइटम नंबर पर डांस कर महफिल लूट चुकी हैं। अभिनेत्री ने केजीएफ 1 में तेलुगु भाषा के गाने जोकई में अपने डांस जलवा बिखेरा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें