फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actress: साउथ की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर से रचाई शादी, तस्वीरें देख फैंस को नहीं हो रहा यकीन!

Thu, 01 Sep 2022 07:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महालक्ष्मी, रवींद्र चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर रवींद्र चंद्रशेखर और साउथ की मशहूर अभिनेत्री महालक्ष्मी शादी के बंधन में बंध गए हैं। परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। एक्ट्रेस ने हाल ही मे अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी अनिल से हुई थी। उनसे उनका एक बेटा भी है। शादी के बाद दोनों के बीच काफी ज्यादा विवाद रहे  जिसके चलते एक्ट्रेस ने अपनी राहें अलग कर लीं, लेकिन अब उन्हें रवींद्र के रूप में हमसफर मिल गया है।
विज्ञापन

2 of 4
महालक्ष्मी, रवींद्र चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात फिल्म  'विदियुम वरई काथिरु' के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। शादी की फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अपने जीवन में आपको पाकर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। आपने मेरी जिदंगी अपने प्यार से भर दी। लव यू अम्मू।'
विज्ञापन

3 of 4
महालक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। कई लोग इस नए जोड़े को शादी की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ को एक्ट्रेस के अचानक शादी करने पर यकीन नहीं हो रहा है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सीरियसली...क्या यह किसी सीरियल का प्रोमो है?' वहीं एक ने लिखा, 'यह कैसे संभव हो सकता है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उम्मीद करता हूं कि यह केवल एक मूवी ही हो।' इसके अलावा भी कई सारे लोग इन तस्वीरों को देखकर हैरानी जता रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
महालक्ष्मी, रवींद्र चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि महालक्ष्मी ने 'वाणी रानी' 'चेल्लामय', 'ऑफिस', 'अरसी', 'थिरु मंगलम', 'यामिरुक्का बयामेन' और केलाडी कनमनी जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वहीं, रवींद्र चंद्रशेखर 'नालनम नंदिनीयम', 'सुट्टा कढ़ाई', 'नत्पुना एन्नानु थेरियुमा' और 'मुरुंगकाई चिप्स' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें