शाहरुख खान की यह फोटो हुई थी वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान के वानर अस्त्र का किरदार निभाने की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बीते दिनों 'ब्रह्मास्त्र' से शाहरुख खान का लुक आउट हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो में शाहरुख खून से लथपथ और आग के बीच में धांसू अवतार में नजर आए थे। वहीं, मौनी रॉय ने भी एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख के कैमियो की बात कही थी। ज्ञात हो कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं।