बड़े पर्दे पर बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों का बोलबाला भी रहता है। इन फिल्मों के लिए अभिनेताओं को भी काफी मेहनत करनी पड़ती है। साउथ की फिल्म पुष्पा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके लिए अल्लू अर्जुन को अपनी फिटनेस पर खासतौर पर ध्यान देना पड़ा। वहीं, अक्षय कुमार हमेशा ही अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं, लेकिन सिंघम अगेन के लिए उन्होंने खासतौर पर सेहत का ध्यान रखा। आइए आपको बताते हैं उन खास सितारों के बारे में जो अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं।