फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर कर रहे जमकर तारीफ

Tue, 13 Dec 2022 09:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति अपनी एक्टिंग की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कुछ और है। दरअसल, विजय ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को हैरान कर दिया है।
Shahrukh Khan: वैष्णों देवी दर्शन के बाद शाहरुख खान की नई तस्वीर वायरल, माथे पर तिलक लगाए दिखे SRK
विज्ञापन

2 of 4
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में अभिनेता ने अपनी एक सेल्फी साझा की जिसमें वह बिलकुल फिट नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उन्हें सफेद रंग की शर्ट में देखा जा सकता है। फोटो में अभिनेता के चेहरे पर मुस्कान है और उन्होंने सफेद फ्रेम वाला चश्मा भी कैरी किया है। अपने फेवरेट सितारे का मेकओवर देख फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
Kartik Aaryan: 'कांतारा' जैसी फिल्म के इंतजार में कार्तिक आर्यन? बोले- मेरा खून देसी है
विज्ञापन

3 of 4
विक्रमवेधा में विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक यूजर ने लिखा, ''वाह क्या बदलाव है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''मुझे लगा आपका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है।'' इसके अलावा बहुत से यूजर इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय को फिल्म 'विक्रम' में उनके किरदार के लिए काफी पसंद किया गया था। आखिरी बार वह 'डीएसपी' में एक पुलिस अफसर के रोल में दिखे थे।
KBC 14: 'तौबा ये सादगी' बिग बी ने KBC के सेट पर कंटेस्टेंट को पहनाए जूते, गदगद हुए फैंस
विज्ञापन

4 of 4
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि वह जल्द ही 'पुष्पा 2' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की जवान में भी वह 'विलेन' की भूमिका में दिख सकते हैं। इसके अलावा अभिनेता कटरीना कैफ के साथ भी जल्द ही स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। उनकी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' पहले इसी साल दिसबंर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।
Maula Jatt: अगर पाकिस्तानी फिल्म को किसी ने..., मौला जट्ट के भारत में रिलीज होने से भड़के हिंदुस्तानी भाऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें