नागार्जुन-अमाला
- फोटो : social media
ऐसे हुई दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत
अमाला अक्किनेनी और अभिनेता नागार्जुन को आज पावर कपल के रूप में जाना जाता है। शूटिंग के लिए अमाला अपनी वैनिटी वैन में बैठी हुईं थीं, तभी नागार्जुन उन्हें सरप्राइज देने वहां पहुंचे , लेकिन अमाला उस दौरान रो रही थीं। जब अभिनेता ने इसकी वजह पूछी तो उन्होंने बताया, निर्देशक ने जो कपड़े पहनने को कहा है, वह उन्हें नहीं पहनना चाहती हैं। इसके बाद नागार्जुन ने डायरेक्टर से बात करके उनका आउटफिट बदलवा दिया और यहीं से अमाला मुखर्जी के दिल में भी नागार्जुन के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर बन गया और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे की नजदीक आते गए।