फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Box Office Collection: हॉलीवुड ने दिखाया रुआब, ‘777 चार्ली’ का सिक्सर और ‘जनहित में जारी’ का ये रहा हाल

Sat, 11 Jun 2022 07:28 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
 ‘जनहित में जारी’, ‘777 चार्ली’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’  - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों ‘जनहित में जारी’, ‘777 चार्ली’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ में पहले दिन हॉलीवुड फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रहा। ‘जुरासिक पार्क’ सीरीज की इस आखिरी फिल्म को अंग्रेजी के अलावा बाकी भारतीय भाषाओं के दर्शकों का भी प्यार मिल रहा है। मूल रूप से कन्नड़ में बनी फिल्म ‘777 चार्ली’ ने भी पहले दिन अच्छा कारोबार किया। वहीं इस शुक्रवार को रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘जनहित में जारी’ का पहले दिन का कलेक्शन अपेक्षानुरूप नहीं रहा। फिल्म के टिकट पहले दिन सिर्फ सौ रुपये के होने का भी असर इसके कलेक्शन पर पड़ा है। फिल्म को दर्शकों की तारीफों का फायदा मिलने की उम्मीद दिखती है और इसके निर्माताओं का मानना है फिल्म रविवार से रफ्तार पकड़ सकती है।
 

विज्ञापन

2 of 8
 ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘जुरासिक वर्ल्ड: डोमीनियन नंबर वन
देश में हॉलीवुड फिल्मों के फैलते बाजार के सिलसिले को ‘जुरासिक पार्क’ फ्रेंचाइजी की छठी और आखिरी फिल्म ने और आगे बढ़ाया है। इंसानों और डायनासोरों के साथ साथ रहने के संघर्ष पर बनी इस फिल्म ने भारत में अंग्रेजी और दूसरी भारतीय भाषों के संस्करणों को मिलाकर शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब आठ करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को मेट्रो शहरों में काफी दर्शक मिल रहे हैं। हिंदी पट्टी और सिंगल स्क्रीन्स पर फिल्म उतना कमाल नहीं दिखा पा पही है।

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू
Jurassic World Dominion Review: इंसानी लालच से संकट में आई धरती की दास्तां, एक शानदार सीरीज का भावनात्मक समापन
विज्ञापन

3 of 8
777 चार्ली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
777 चार्ली का भी सिक्सर
शुक्रवार को ही कन्नड़ फिल्म ‘777 चार्ली’ भी रिलीज हुई है। निर्माता, अभिनेता रक्षित शेट्टी की इस फिल्म में एक कुत्ते के लिए उसके मालिक के प्यार को दर्शाया गया है और ये भावुक कहानी लोगों को खूब भा रही है। फिल्म को हिंदी में भी डब करके रिलीज किया है। फिल्म ‘777 चार्ली’ ने रिलीज के पहले दिन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब छह करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के बजट को देखते हुए ये एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है।

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू
777 Charlie Movie Review: कलयुग के ‘धर्मराज’ की रुला देने वाली कहानी, इस सप्ताहांत बच्चों के साथ देखने जरूर जाएं

4 of 8
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘जनहित में जारी’ ने कमाए 50 लाख
हिंदी पट्टी के दर्शक कौतुहल और कौतुक से कम पर अब समझौता करने को तैयार नहीं दिख रहे। दर्शकों ने इस शुक्रवार को विस्मित कर देने वाली सिनेमैटोग्राफी व स्पेशल इफेक्ट्स वाली फिल्मों ‘जुरासिक वर्ल्ड: डोमीनियन’ व ’777 चार्ली’ को जो प्यार दिया, वह प्यार हिंदी फिल्म ‘जनहित में जारी’ को नहीं मिल पाया। फिल्म को हालांकि रिलीज भी पहले दिन सिर्फ सौ रुपये की टिकट दर पर किया गया। शुरूआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने पहले दिन करीब 50 लाख रुपये की ओपनिंग ली है। फिल्म को दर्शकों की तारीफों से अगले दो दिन में फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू
Janhit Mien Jaari Review: ये एक वूमनिया सब पर भारी है, नुसरत की फिल्म में परितोष, अनुद और विजय राज भी चमके
विज्ञापन

5 of 8
'सम्राट पृथ्वीराज' - फोटो : सोशल मीडिया
सम्राट पृथ्वीराज’ सिनेमाघरों से उतरनी शुरू
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का बोरिया बिस्तर बॉक्स ऑफिस से सिमटना शुरू हो चुका है। फिल्म रिलीज के दूसरे शुक्रवार को ही तमाम सिनेमाघरों से उतरनी शुरू हो चुकी है। मल्टीप्लेक्स में इसके शो भी कम हो चुके हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में 55.05 करोड़ रुपये कमाई की थी। रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को इसने 1.70 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन

6 of 8
कमल हासन की फिल्म विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘विक्रम’ के पूरे हुए 150 करोड़
फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के साथ बीते शुक्रवार को रिलीज हुई कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल की लोकेश कनगराज निर्देशित तमिल फिल्म ‘विक्रम’ ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 143.95 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म की दूसरे शुक्रवार को सभी भाषाओं को मिलाकर कुल कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब आठ करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन

7 of 8
मेजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘मेजर’ का करिश्मा पड़ा फीका
‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘विक्रम’ के साथ ही रिलीज हुई अभिनेता अदिवि शेष की फिल्म ‘मेजर’ का करिश्मा भी दूसरे हफ्ते में ही उतरता दिख रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 32.19 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने सारी भाषाओं को मिलाकर सिर्फ एक करोड़ रुपये की ही कमाई की है।
विज्ञापन

8 of 8
भूल भुलैया 2 कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूल भुलैया’ की रफ्तार कायम और, बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने तीसरे शुक्रवार को भी अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखी। फिल्म ने पहले दो हफ्तों में करीब 141.73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। तीसरे शुक्रवार को यानी रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कारोबार शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें