फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा, अपनी जेब से खर्च किए 30 लाख'

Sun, 20 Mar 2016 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : PTI
अमिताभ बच्चन के 19 मार्च को कोलकाता में भारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान के लिए चार करोड़ रुपयए लेने की खबरों पर पहली बार सफाई आई है। अमिताभ के मोटी फीस लेने की खबर पर सौरव गांगुली ने मामले को साफ किया है।
विज्ञापन

'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा'

2 of 6
- फोटो : PTI
19 मार्च को टी-20 वर्ल्डकप से पहले कोलकाता के ईडन गार्डन में भव्य नजारा देखने को मिला। इस दौरान सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और कई बड़े नाम मैदान पर थे। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान मैदान पर राष्ट्रगान गाकर माहौल को बेहद खूबसूरत कर दिया। अमिताभ उस समय लोगों के निशाने पर आए जब सोशल मीडिया पर ये बात आई कि अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए 4 करोड़ रुपए की फीस वसूली है।
विज्ञापन

'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा'

3 of 6
- फोटो : PTI
सोशल मीडिया पर लोगों ने राष्ट्रगान के लिए चार करोड़ वसूलने की बात पर जमकर अमिताभ पर प्रहार किए। उनको कई बुरे नाम भी इस दौरान मिले। अमिताभ बच्चन को कोलकाता में आने के लिए न्यौता देने वाले सौरव गांगुली के सामने जब ये बातें आईं तो उन्होंने सारे मामले को साफ किया।

'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा'

4 of 6
- फोटो : PTI
बंगाल क्रिकेट एसोशिएसन के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि अमिताभ पर चार करोड़ रुपए लेने का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि अमिताभ ने एक रुपया भी मैच में आने के लिए नहीं लिया, यहां तक कि खुद अपनी जेब से 30 लाख रुपए खर्च किए।
विज्ञापन

'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा'

5 of 6
- फोटो : PTI
डीएनए में छपी खबर के अनुसार, सौरव गांगुली ने कहा कि मैंने अमिताभ से कम से कम सफर में होने वाल खर्च के पैसे ले लेने की बात कही थी। सौरव ने बताया कि अमिताभ ने एक पैसा भी लेने से मना करते हुए कहा कि वो कोलकाता और देश के प्यार के लिए आ रहे हैं पैसे के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए नहीं लिया एक भी पैसा'

6 of 6
- फोटो : twitter
माना जा रहा है कि सौरव के इस खुलासे के बाद अब अमिताभ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें थम जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें