फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रेमी से मिलने अमेरिका से मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण

Sun, 20 Mar 2016 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दीपिका पादुकोण इस समय अपनी हॉलीवुड फिल्मों में व्यस्त हैं। उनका ज्यादातर समय अमेरिका में ही गुजर रहा है। फिल्म कूी शूटिंग के बीच वो एक दिन की छुट्टी लेकर मुंबई लौटीं। खास बात ये है कि वो कहीं और नहीं बल्कि अपने पूर्व प्रेमी के फ्लैट पर पहुंचीं हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रेमी से मिलने अमेरिका से मुंबई पहुंचीं दीपिका

2 of 8
- फोटो : गेटी
दीपिका पादुकोण इस समय हॉलीवुड  में अपने पैर जमाने में लगी हुई हैं। वहीं उनकी निजी जिंदगी में पिछले काफी दिनों से रणवीर सिंह हैं। उनके और रणवीर सिंह के बीच कई बार शादी की खबरें भी आ चुकी हैं। लगता है कि दीपिका के दिल से पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रेमी से मिलने अमेरिका से मुंबई पहुंचीं दीपिका

3 of 8
- फोटो : getty
दीपिका और रणबीर लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे हैं। ब्रेकअप के बाद भी दोनों के रिश्ते कभी बहुत खराब नहीं हुए। दोनों ने साथ में ब्रेकअप के बाद भी फिल्में की। अब लगता है कि रणबीर के कैटरीना से ब्रेकअप के बाद दोनों एक-दूसरे का ज्यादा ही ख्याल रख रहे हैं।

पूर्व प्रेमी से मिलने अमेरिका से मुंबई पहुंचीं दीपिका

4 of 8
दीपिका अमेरिका से शूटिंग छोड़ एक दिन से लिए मुंबई आईं तो रणबीर से मिलने उनके फ्लैट पर पहुंची। दोनों ने साथ में वक्त गुजारा। दोनों देर तक टैरेस पर घूम कर बातें भी करते रहे।
विज्ञापन

पूर्व प्रेमी से मिलने अमेरिका से मुंबई पहुंचीं दीपिका

5 of 8
कैटरीना से ब्रेकअप के बाद परेशानी के दौर से गुजर रहे रणबीर को दीपिका से मुलाकात के बाद जरूर कुछ सुकून मिला होगा। दूसरी तरफ फिल्मी गलियारों में इस मुलाकात के बाद कई तरह की बातों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

पूर्व प्रेमी से मिलने अमेरिका से मुंबई पहुंचीं दीपिका

6 of 8
- फोटो : getty
आखिर दीपिका को रणबीर से ऐसा कौन सा काम था, कि वो रणबीर से मिलने के लिए अमेरिका से आईं। इस बात को लेकर कइयों के कान खड़े हो गए हैं। खासकर रणवीर सिंह के लिए तो ये परेशानी की वजह हो ही सकती है।
विज्ञापन

पूर्व प्रेमी से मिलने अमेरिका से मुंबई पहुंचीं दीपिका

7 of 8
- फोटो : getty
रणवीर सिंह कई मौको पर दीपिका के लिए खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार कर चुके हैं। दीपिका हमेशा से अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रेमी से मिलने अमेरिका से मुंबई पहुंचीं दीपिका

8 of 8
- फोटो : geety
इस मुलाकात को लेकर रणबीर और दीपिका ने कुछ नहीं कहा है। इस मुलाकात के सच के लिए तो अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें