फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस बनने के लिए घर से भाग गई थी यह हीरोइन, अब मुंबई में काम ढूंढने को है मजबूर

Mon, 19 Feb 2018 04:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'रांची डायरीज' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा इन दिनों बॉलीवुड में नए काम की तलाश में हैं। उन्होंने पिछले साल फिल्म 'रांची डायरीज' में एक स्मॉल टाउन गर्ल की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन क्रिटिक्स और दर्शकों को सौंदर्या काफी पसंद आईं। हाल ही में एक इंटरव्यू को दौरान सौंदर्या ने फिल्मों में आने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर इस जगह पहुंची थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सौंदर्या दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका बचपन दिल्ली के प्रीत विहार में बीता है। वह बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। सौंदर्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'वह दो बार अपने घर से भाग गई थीं क्योंकि उनके पेरेंट्स उनके एक्टिंग में कदम रखने के खिलाफ थे'। फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 4
सौंदर्या ने फिल्म 'रांची डायरीज' में गुड़िया नाम की लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, जिम्मी शेरगिल जैसे बड़े एक्टर भी थे।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि सौंदर्या ने एक्टर अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय सीखा है। फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है और वह नए प्रोजेक्ट की तलाश कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें