अरण्यर दिन रात्रि
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरण्यर दिन रात्रि (1970)
सत्यजीत रे अपनी ज्यादातर फिल्मों का लेखन भी खुद ही करते थे और निर्देशन भी। उन्होंने वर्ष 1970 में फिल्म 'अरण्यर दिन रात्रि' बनाई जिसमें सौमित्र चटर्जी, सुभेंदु चटर्जी, समित भांजा, रबी घोष, पहाड़ी सान्याल, शर्मिला टैगोर, अपर्णा सेन, सिमी ग्रेवाल जैसे कलाकारों ने काम किया। यह फिल्म सुनील गंगोपाध्याय के इसी नाम से लिखे एक बंगाली उपन्यास पर आधारित रही। फिल्म बहुत बेहतरीन साबित हुई और इसे बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के गोल्डन बियर के लिए नामित भी किया गया। यह कहानी कोलकाता में रहने वाले तीन दोस्तों की है जो अलग-अलग स्वभाव के हैं और एक साथ छुट्टी मनाने के लिए जंगल में निकलते हैं।