फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तांडव’ विवाद पर कंगना रणौत ने अली अब्बास जफर पर साधा निशाना, बोलीं- ‘है हिम्मत, अल्लाह का मजाक उड़ाने की?

Tue, 19 Jan 2021 11:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, अली अब्बास जफर - फोटो : instagram/kanganaranaut, aliabbaszafar
अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज तांडव का विरोध जारी है। इस बीच वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर ने माफी मांग ली है। उनके माफी मांगने पर अब कंगना रणौत ने ट्वीट किया है। अभिनेत्री ने कहा कि क्या वे अपनी फिल्मों में इस तरह से अल्लाह का मजाक बना सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना रणौत ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट को टैग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। कपिल मिश्रा ने लिखा कि ‘अली अब्बास जफर जी, कभी अपने मजहब पर मूवी बनाकर माफी मांगिए। सारी अभिव्यक्ति की आजादी हमारे ही धर्म के साथ क्यों? कभी अपने एकमात्र ईष्ट का भद्दा मजाक उड़ाकर भी शर्मिंदा होइए। आपके अपराधों का हिसाब भारत का कानून करेगा। जहरीला कंटेट वापस लीजिए, तांडव को हटाना ही पड़ेगा।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कपिल मिश्रा के ट्वीट को टैग करते हुए कंगना लिखती हैं कि ‘माफी मांगने के लिए बचेगा कहां? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं लिब्रु मीडिया वर्चुअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर है हिम्मत अल्लाह का मजाक उड़ाने की?’

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
इससे पहले कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ‘समस्या सिर्फ हिंदू फोबिक कंटेट की नहीं है, बल्कि यह रचनात्मक रूप से खराब है। हर लेवल पर आपत्तिजनक है, इसलिए जानबूझकर विवादस्पद सीन रखे गए हैं। उन्हें न सिर्फ आपराधिक इरादों के लिए बल्कि दर्शकों को प्रताड़ित करने के लिए जेल में डाल देना चाहिए।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांडव विवाद पर निर्देशक अली अब्बास जफर ने मांगी माफी - फोटो : Twitter
क्या है पूरा विवाद?
तांडव के कई सीन को लेकर आपत्ति जताई गई है। आरोप है कि इसके जरिए भावनाओं को आहत किया गया है। विवाद बढ़ता देख निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी पूरी टीम की ओर से माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को अपमानित करने का या किसी धर्म और राजनीति पार्टी के अपमान का नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें