कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टरकोटे है। अपना नाम बदलने के पीछे कटरीना की वजह भी काफी दिलचस्प है। दरअसल टरकोटे उपनाम (सरनेम) कटरीना कैफ की मां का है, लेकिन अभिनेत्री ने अपने नाम के साथ पिता के उपनाम का इस्तेमाल किया है। कटरीना कैफ के पिता का नाम मोहम्मद कैफ है। इस तरह कटरीना ने अपने उपनाम के साथ कैफ जोड़ा है। अपने नाम को लेकर खुद कटरीना कैफ कई बार मीडिया इंटरव्यूज में बोल चुकी हैं।