फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avnish Barjatya: सूरज बड़जात्या के बेटे की पहली फिल्म के नाम से उठा पर्दा, जानें कब होगा 'दोनों' का टीजर आउट

Thu, 20 Jul 2023 04:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अवनीश बड़जात्या, सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या अब मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि वह बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। इस बीच उनकी डायेक्टोरियल डेब्यू फिल्म के नाम से भी पर्दा उठ चुका है। इस फिल्म का टाइटल 'दोनों' रखा गया है। 
Project K: 'प्रोजेक्ट के' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया से हटाया फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर, जानें इसकी वजह
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दोनों का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
राजश्री प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल की तरफ से गुरुवार (20 जुलाई) को फिल्म  का टीजर एनाउंसमेंट वीडियो जारी किया। इसके साथ प्रोडक्शन हाउस की तरफ से यह जानकारी भी दी गई कि फिल्म का टीजर 25 जुलाई को दर्शकों के लिए जारी कर दिया जाएगा। 
TRP WEEK 28: टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमा ने मारी बाजी, टॉप 5 में 'फाल्तू' की धमाकेदार वापसी
विज्ञापन

3 of 5
राजवीर देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिलहाल, फिल्म  की स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ चुकी है कि इससे सनी देओल के बेटे राजवीर और पूनम ढिल्लो की बेटी पालोमा ठकेरिया इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। 
Munmun Dhamecha: मुनमुन धमीचा को CBI ने भेजा समन, समीर वानखेड़े से जुड़े मामले में होगी पूछताछ

4 of 5
अवनीश बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि  राजश्री प्रोडक्शन पारिवारिक और रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अवनीश की फिल्म भी रोमांटिक ड्रामा होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दोनों' न्यू एज रोमांटिक फिल्म होगी। फिल्म के नाम के एलान के बाद अब लोगों में इसके टीजर को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। 
Gadar 2 Trailer: खत्म हुआ इंतजार, मेकर्स ने बता दिया कब रिलीज होगा 'गदर 2' का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान-सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सूरज बड़जात्या ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 1989 में फिल्म 'मैं प्यार किया' से की थी। सलमान खान अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'विवाह' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं। उनके द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म 'ऊंचाई' थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजक्ट 'प्रेम की शादी' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। 
Kay Kay Menon: पुलेला गोपीचंद की फिल्म से के के मेनन की बड़े पर्दे पर वापसी, सीधी टक्कर आयुष्मान खुराना से
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें