फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और फ्लाइट के बाद अब सोनू सूद ने ट्रेन से किया एक हजार मजदूरों को रवाना, स्टेशन पर खुद गए सबको छोड़ने

Tue, 02 Jun 2020 02:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पर इन दिनों प्रवासी मजदूरों की हर संभव मदद कर रहे हैं। वो 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। वो मुंबई और दूसरे शहरों में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर से लेकर सोशल मीडिया तक पर सोनू और उनकी टीम लोगों की मदद के तैयार खड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
अभी तक सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए बस और फ्लाइट्स का सहारा ले रहे थे। मुंबई से हर रोज सोनू कई बसों में प्रवासियों को बैठकर उनके घर रवाना करते हैं। लेकिन इस बार अभिनेता ने अपनी मदद के दायरे को बढ़ाकर ट्रेन तक कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोमवार को मुंबई से चली एक स्पेशल ट्रेन में सोनू सूद ने एक हजार से भी ज्यादा प्रवासी मजदूरों को बैठकर उत्तर प्रदेश और बिहार रवाना किया। इस दौरान खुद सोनू ने स्टेशन पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर यात्रियों को खाना और सैनिटाइजर जैसी  बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
हाल ही में  सोनू सूद ने एक युवक की सहायता कर उसे घर पहुंचाया था। जिसके बाद उस युवक की मां ने एक भावुक वीडियो जारी कर अभिनेता का शुक्रिया अदा किया था। वीडियो में महिला ने कहा, 'जो मेरा लाल मेरे पास है, मैं किस अल्फाज में आपका शुक्रिया करूं। मेरे पास अल्फाज ही नहीं हैं। मेरा बेटा मेरे सामने है, जब बहन अपने भाई को राखी बांधती है, तो वह मांग के तोहफा लेती है। लेकिन आज मेरे सोनू भाई ने बिना मांगे मुझे तोहफा दे दिया, इस तोहफे को मैं कभी भूल नहीं सकती हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सोनू सूद इस समय लोगों की मदद कर खूब दुआएं भी ले रहे हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक सोनू की तारीफ कर रहा है। सोनू कह भी चुके हैं कि जब तक एक-एक प्रवासी भाई अपने घर नहीं पहुंच जाता, तब तक उनकी ओर से चल रहा अभियान जारी रहेगा।

सोनाक्षी सिन्हा से लेकर आलिया भट्ट तक, ये पांच अभिनेत्रियां बन चुकी हैं फिल्मों में 'खिलाड़ी'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें