फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मसीहा' बनकर उभरे सोनू सूद ने अब लॉन्च किया फ्री कोविड हेल्प, घर बैठे करा सकेंगे कोरोना जांच

Wed, 28 Apr 2021 12:07 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Twitter
कोरोना महामारी में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद अभी भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद लोगों तक ऑक्सीन पहुंचाने से लेकर मरीज को इलाज के लिए एयरलिफ्ट के जरिए हैदराबाद तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अब सोनू सूद ने एक और पहल की है, जिससे अब आप घर बैठे ही अपना कोरोना टेस्ट करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद का ट्विटर पोस्ट - फोटो : Twitter
सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आप आराम करो, मुझे टेस्ट करने दो। HealWell24 और Krsnaa Diagnostics Pvt. Ltd. के साथ।' सोनू सूद ने एक टेम्पलेट भी शेयर किया है। इस पर पूरी जानकारी दी है और लिखा है कि मदद आपके घर तक आएगी। आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं, इसके लिए ट्रोल फ्री नंबर दिया गया है। इसके अलावा आप कोविड टेस्ट भी करा सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद का ट्विटर पोस्ट - फोटो : Twitter
इसके पहले सोनू सूद ने एक टेलिग्राम ऐप पर एक ग्रुप बनाया था, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे। 'अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पे इंडिया फाइट्स विद कोविड पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।' 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सूद हर पल किसी ना किसी की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने नागपुर की एक कोरोना संक्रमित लड़की के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई थी। इस लड़की के फेफड़े वायरस से 85 से 90 फीसदी तक प्रभावित हो गए थे। एक्टर ने इस लड़की को नागपुर से एयरलिफ्ट कराकर हैदराबाद पहुंचाया और उसके बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, मैं 24 घंटे फोन पर सक्रिय हूं और इस महामारी में लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हूं। जरूरतमंद लोगों को अस्पतालों में बेड, इंजेक्शन, दवाइयां और ऑक्सीजन का इंतजाम कराने की भी कोशिश में लगा हूं। मुझे पता है कि देश के लोग इस समय काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं साथ-साथ जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने के लिए हम मदद करने के इच्छुक लोगों को साथ लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें