सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल में अभिनेता सोनू सूद लोगों के असली हीरो बनकर सामने आए हैं। वह लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने तक हर तरह से मदद कर रहे हैं। उनसे सहायता मांगने वालों में आमलोग ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर से लेकर सेलेब्स तक शामिल हैं। सोनू सभी के ट्वीट का तत्काल जवाब देने के साथ ही उनकी हर संभव मदद भी कर रहे हैं।