फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद से यूजर ने मालदीव पहुंचाने के लिए कहा, अभिनेता का जवाब सुन आप भी हंस पड़ेंगे

Sat, 31 Oct 2020 08:59 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद के बाद सोनू सूद को जरूरतमंदों का 'मसीहा' कहकर बुलाया जाने लगा। कोरोना कॉल में लॉकडाउन के तुरंत बाद अभिनेता ने हजारों प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। सोनू सूद अभी भी लोगों की मदद कर रहे हैं। ट्विटर पर वो लगातार सक्रिय रहते हैं और कई बार अपने मजाकिया अंदाज में यूजर्स के जवाब भी देते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक यूजर ने उनसे मालदीव पहुंचाने के लिए कहा। यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा कि ‘सर, मुझे मालदीव जाना है, पहुंचा दो ना।‘ सोनू सूद ने जवाब में लिखा- ‘साइकिल पर जाओगे या रिक्शा पर भाई?‘ अभिनेता के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने फनी कमेंट किए।


 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
एक यूजर ने लिखा कि ‘उसके लिए प्राइवेट जेट खरीद दीजिए। अगले दिन कोई आपसे कहेगा कि रॉकेट से मंगल पर पहुंचा दो।‘

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘आ जा भाई तू मेरे पास आ। मेरे पास अलादीन की चटाई है तुझे मालदीव क्या मंगल तक पहुंचा देता।‘

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : ANI
बीते दिनों कुछ यूजर्स ने सोनू सूद के एक ट्वीट पर सवाल उठाए थे। दरअसल ट्वविटर पर एक शख्स ने अपने बच्चे की हार्ट सर्जरी के लिए मदद मांगी थी। ट्रोल करने वालों का कहना था कि शख्स ने सोनू सूद को टैग भी नहीं किया ऐसे में उन्हें पता कैसे चला। सोनू सूद ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए बच्चे और उसके परिवार वालों की तस्वीर साझा की। साथ ही अस्पताल के कागजात भी थे। इसके साथ सोनू सूद लिखा कि ‘मामला यहां दिल का था इसलिए शायद कुछ लोग मात खा गए। तारीख का हिसाब समझने के लिए, किसी बच्चे की हार्ट सर्जरी जरूर करवाएं। क्योंकि एक दिन में एक लाख लोगों की मदद, सुनने में कुछ समय लग ही जाता है। बच्चा भर्ती हो गया है, उसे फूल भेजना मत भूलना। ऐसे ही प्यार दें और प्रेरित करते रहें।‘

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें