फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में 'मसीहा' बनकर उभरे सोनू सूद का घर है बेहद साधारण, देखें INSIDE तस्वीरें

Mon, 03 Aug 2020 03:03 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सोनू सूद इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा लोगों की मदद करने को लेकर चर्चा में हैं। कोरोना कॉल में सोनू सूद बहुतों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। लॉकडाउन की मुश्किल घड़ी में उन्होंने श्रमिकों, कामगारों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। सोनू अभी भी रुके नहीं हैं। अब वो उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो अपने गांव तो पहुंच चुके हैं लेकिन उनके पास काम की कमी है। सोनू के फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। इसी कड़ी में चलिए उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद का जन्म पंजाब के मोगा में हुआ था। ये उनके मोगा स्थित घर की तस्वीरें हैं। जाहिर है इस शहर से सोनू सूद का गहरा लगाव है। सोनू सूद के माता पिता अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में वो इस घर के जरिए उनकी यादों को सहेजे रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद के पिता एक एंटरप्रेन्योर थे। वहीं उनकी मां अध्यापिका थीं। फिल्मों से सोनू सूद के परिवार का दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने फिल्मों को ही अपना करियर बनाया और इसमें वे सफल भी हुए। सोनू की दो बहनें हैं। 

4 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में आने से पहले सोनू सूद मॉडलिंग करते थे। एक अभिनेता होने के साथ साथ वो निर्माता भी हैं। सोनू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के प्रतियोगी भी रहे हैं। जुलाई 2016 में सोनू सूद के प्रोडक्शन हाउस 'शक्ति सागर प्रोडक्शंस' की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
1999 में सोनू सूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'कल्लाजहगर' से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'शहीद-ए-आजम' से कदम रखा था। फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद के करियर के लिए 'जोधा अकबर' बड़ी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म से उन्हें काफी शोहरत मिली। 'जोधा अकबर' के बाद सोनू सूद को बड़े बजट की दूसरी फिल्में मिलने लगीं। हालांकि सोनू सूद को दुख है कि उनकी ये कामयाबी देखने के लिए उनकी मां दुनिया में नहीं थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें