फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस कमिश्नर का खुलासा, सुसाइड से पहले बिना दर्द के मौत जैसी बातों को सर्च कर रहे थे सुशांत, रिया के बारे में सामने आई ये बात

Mon, 03 Aug 2020 02:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फेंस में परमवीर सिंह ने जांच को लेकर कई बातें मीडिया के साथ साझा की। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी हम इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं कि ये केस बिहार से मुंबई ट्रांसफर होना चाहिए। बिहार पुलिस को इस मामले की जांच करने का अधिकार नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा, बड़ी बातें जानें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
  • 14 जून को सुसाइड से पहले सुशांत ने करीब दो घंटे तक अपना नाम और अपने बारे में ही गूगल पर सर्च किया। इसके अलावा वो बाइपोलर, बिना दर्द के मौत जैसे बातों को सर्च करते रहे।
विज्ञापन

3 of 9
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Facebook
  • रिया चक्रवर्ती का बयान दो बार दर्ज किया गया है, जिसमें सामने आया कि दोनों के रिश्तों में खटास चल रही थी। रिया ने अपने बयान में सुशांत से मिलने का जिक्र किया, वो किस तरह के व्यक्ति थे ये बताया। रिया से सुशांत के साथ यूरोप टूर की बात भी पूछी गई। रिया और सुशांत के परिवार के बीच अच्छे संबंध नहीं थे और अनबन जारी थी।

4 of 9
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
  • रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का घर 8 जून को छोड़ दिया था, क्योंकि वो भी डिप्रेस थीं। उसकी हालत भी ठीक नहीं थी, इसलिए वो चली गई थी। इसके बाद सुशांत की बहन आईं वो भी 13 जून को चली गई, क्योंकि उनकी बेटी की परीक्षाएं थीं।
विज्ञापन

5 of 9
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
  • सुशांत की डायरी में कई बातें जानने को मिली हैं, जिसमें वो अपना खर्च रखते थे, सुशांत की ओर से CA को कहा गया था कि महीने का खर्च कम होना चाहिए। जनवरी 2019-जून 2020 तक बैंक स्टेटमेंट की जांच की गई है, जिसमें 14 करोड़ रुपये के करीब थे।
विज्ञापन

6 of 9
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
  • सुशांत की बहन प्रियंका को दोबारा बयान दर्ज करने के लिए बुलवाया था, लेकिन वो बयान देने की स्थिति में नहीं थीं लेकिन परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शक नहीं जताया। परिवार ने अपना बयान रिकॉर्ड करवाया और साइन भी किया।
विज्ञापन

7 of 9
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
  • पूर्व मैनेजर दिशा की मौत के बाद सुशांत का नाम जोड़ा जाने लगा, जिसपर वो काफी नाराज थे। इस बारे में उन्होंने अपने वकीलों को मैसेज भी किया था।

8 of 9
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
  • फ्लैट सील है फॉरेंसिक टीम के साथ जांच जारी है। अबतक पचास से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

  • मैनेजर दिशा ने जब सुसाइड किया तो उसके घर पर चार-पांच लोग थे। दिशा परेशान थी क्योंकि उसकी दो बड़ी डील रद्द हो गई थी।

 

विज्ञापन

9 of 9
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
कमिश्नर के मुताबिक, हमारे बड़े अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। ये पूरा मामला मुंबई पुलिस के अंतर्गत आता है, ऐसे में बिहार पुलिस को जांच का हक नहीं है। हम इस बारे में कानूनी राय ले रहे हैं। अगर किसी को हमारी जांच से दिक्कत है तो हमसे बात करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें