सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी के अलावा सोनू निगम ने अंग्रेजी, कन्नड़, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, मैथिली, भोजपुरी, नेपाली और मराठी भाषा में भी गाने गाए हैं। अपनी गायकी के लिए सोनू निगम को कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। आईफा, फिल्मफेयर से लेकर एमटीवी, जीमा अवॉर्ड्स उनके नाम हैं। फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।