फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सुशांत के निधन के बाद अभिनेता के अकाउंट से आलिया भट्ट को किया गया फॉलो? कंगना ने रिया चक्रवर्ती पर उठाए सवाल

Thu, 30 Jul 2020 02:09 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत और स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अब रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े होने लग गए हैं। सुशांत के पिता केके सिंह के रिया चक्रवर्ती पर की गई एफआईआर के बाद मामला पूरी तरह पलट गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर रिया को ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी रिया पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके अकाउंट से आलिया भट्ट को फॉलो किया गया। यूजर ने लिखा कि उसके ट्विटर अकाउंट पर इसका नोटिफिकेशन आया था।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना रनौत की डिजिटल टीम ने लिखा कि 'सुशांत सिंह राजपूत के केस में सीबीआई जांच की जरूरत है। रिया उसके सारे गैजेट्स हैंडल करती थी। यह हो सकता है कि महेश भट्ट के निर्देश पर उसने आलिया को फॉलो किया हो। साथ ही उसके दूसरे ट्वीट्स डिलीट किए हों।'

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में कंगना रनौत की टीम ने लिखा था कि 'सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये गायब हैं। महेश भट्ट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि रिया उन्हें अपना गुरु मानती हैं। कोई बड़ी बात नहीं कि फ्रॉडगिरी सीखी नहीं बल्कि एक से दूसरे में पास हुई है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। इनमें रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली, शेखर कपूर, महेश भट्ट सहित सुशांत के परिजन भी शामिल हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई पुलिस ने अभी तक सुशांत के करीबी दोस्त संदीप सिंह का बयान दर्ज नहीं किया। इसके साथ ही मुंबई पुलिस पर इस बात को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्राइम सीन पर संदीप सिंह और महेश शेट्टी को जाने की इजाजत कैसे दी गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें