फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: अब फिल्मों में वापसी करने के लिए तड़प रही हैं सोनम कपूर, बेटे का चेहरा दिखाने को लेकर कही यह बात

Thu, 19 Jan 2023 10:01 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिलहाल मदरहुड का लुत्फ उठा रही हैं। वहीं, फैंस भी बेचैनी से उनके बेटे वायु आहूजा के बारे में छोटी से छोटी अपडेट पाने के लिए बेताब रहते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस यह पूछते हुए नजर आते हैं कि अभिनेत्री अपने बेटे वायु का चेहरा कब दिखाएंगी। अब इस पर फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि वह कब अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करेंगी। इसके साथ ही इंटरव्यू में अभिनेत्री ने फिल्मों में अपनी वापसी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 4
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर से पूछा गया कि वह अपने बेटे वायु आहूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कब पोस्ट करेंगी? इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनम ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि जब तक वह बड़ा नहीं हो जाता, तब तक मैं फोटो पोस्ट नहीं करूंगी। वास्तव में उसकी तस्वीरें तब शेयर होंगी, जब वह खुद यह फैसला करेगा।'

The Kashmir Files: सिनेमाघरों में इस दिन दोबारा रिलीज होगी 'द कश्मीर फाइल्स', विवेक अग्निहोत्री ने बताई वजह
 
विज्ञापन

3 of 4
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा है कि अब वह फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं। उनके लिए मां बनना एक अच्छा ब्रेक रहा। अब लंबे ब्रेक के बाद वह इंडस्ट्री में वापस आना चाहती हैं। वह सेट पर वापस आने के लिए बेताब हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी ज्यादातर अपनी जिंदगी में यही काम किया है। जब वह छोटी थीं, तब से उन्होंने यही काम किया है, लेकिन अब वह वापस आना चाहती हैं और इन चीजों में फिर से शामिल होना चाहती हैं।

SS Rajamouli: एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं
विज्ञापन

4 of 4
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर ने कहा, 'मेरे प्रेग्नेंट होने से ठीक पहले मैंने एक फिल्म की थी और अब यह रिलीज हो रही है। मैं सेट पर वापस जाने के लिए मर रही हूं, क्योंकि मैंने अपनी ज्यादातर एडल्ट लाइफ में यही किया है। मेरी फिल्म जल्द ही आने वाली है। सुजॉय घोष एक क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। यह एक थ्रिलर है और मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं।'

Tushar Kalia: 'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता तुषार ने गर्लफ्रेंड त्रिवेणी संग रचाई शादी, तस्वीरें हुईं वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें