फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipasha Basu: सोनम कपूर ने बिपाशा की बेटी के लिए भेजे खूबसूरत तोहफे, अभिनेत्री ने दिखाई झलक

Mon, 28 Nov 2022 01:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण-बिपाशा, आनंद-सोनम - फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। दोनों इस समय पेरेन्ट्सहुड को एंजॉय कर रहे हैं। शादी के छह साल बाद माता-पिता बने इस सेलेब को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है। बीते 12 नवंबर को दोनों ने अपने घर बेटी देवी का स्वागत किया है। इसी बीच न्यू मॉम को बॉलीवुड की एक और न्यू मॉम सोनम कपूर से बधाई और गिफ्ट्स मिले हैं। बिपाशा ने इसकी झलक साझा की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बिपाशा की बेटी के गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुंदर से एक गिफ्ट बॉक्स की झलक है। स्टोरी साझा करते हुए बिपाशा ने खुलासा किया कि ये गिफ्ट उनकी बेटी देवी को सोनम कपूर और आनंद अहूजा के बेटे वायु की तरफ से मिला है। वायु कपूर अहूजा की तरफ से खिलौने से भरी पूरी एक टोकरी मिली है। इन गिफ्ट्स के साथ हाथ से लिखा हुआ एक कार्ड भी है।

इसे भी पढ़ें- Bhediya Weekend 1: वरुण की फ्लॉप फिल्मों से भी खराब रहा ‘भेड़िया’ का वीकएंड कलेक्शन, टॉप 10 में नहीं मिली जगह
विज्ञापन

3 of 4
बिपाशा की बेटी के गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
कार्ड में लिखा है- प्रिय बिप्स और करण..आपकी बच्ची को बधाई। बेबी एक आशीर्वाद है और मुझे यकीन है कि ‘देवी’ आपको बहुत ज्यादा प्यार देगी। सोनम आनंद और वायु। इसपर बिपाशा ने लिखा, 'धन्यवाद सोनम कपूर, आनंद अहूजा और वायु...देवी को आपके गिफ्ट्स बहुत पसंद आए'। बता दें कि करण और बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी बेटी का नाम और उसकी झलक साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था- उनके घर स्वयं माता रानी का आगमन हुआ है और इसलिए वह अपनी बेटी को देवी नाम रखा हैं। उन्हें मां देवी का नाम दिया है, क्योंकि वह दिव्य सी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
बिपाशा की बेटी के गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सोनम ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें करण सिंह ग्रोवर ने बेटी को हाथों में पकड़ा था। इस पोस्ट के साथ बिपाशा ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। बता दें कि करण और बिपाशा फिल्म अलोन के सेट पर साथ आए थे और 30 अप्रैल 2016 को दोनों ने शादी कर ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें