जान्हवी कपूर बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। अभिनेत्री इस फिल्म में क्रिकेट खेलती हुई नजर आएंगी। ऐसे में जान्हवी ने क्रिकेट की प्रेक्टिस भी शुरू कर दी। अभिनेत्री ने अपने प्रेक्टिस सेशन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। इतना ही नहीं, कई लोगों ने विराट को 'सॉरी' भी कहा है। लेकिन क्यों? आइए आपको बताते हैं।