फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं ये अभिनेत्री, बचपन की तस्वीर में पहचान पाए क्या?

Fri, 12 Jun 2020 07:59 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कजिन्स के साथ सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। सितारे भी परिवार के साथ ही वक्त बिता रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद कई सितारों को मुंबई में समंदर किनारे से लेकर ग्रॉसरी की दुकानों पर देखा गया। सोशल मीडिया पर भी सितारों की नई तस्वीरें कम ही सामने आ रही हैं। वो भी थ्रोबैक तस्वीरों से ही काम चला रहे हैं। अब एक और अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ये अभिनेत्री हैं सोनम कपूर। तस्वीर में वो अपने कजिन्स के साथ हैं। बीच में सोनम खड़ी मुस्कुरा रही हैं। इस दौरान सोनम ने ब्लैक लाइनिंग की फ्रॉक पहनी हुई है और वो बहुत क्यूट नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनका शरारती अंदाज साफ झलक रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ हफ्ते पहले साझा की थी लेकिन अब ये वायरल हो रही है। उनके फैन पेज से उनकी इस तस्वीर को खूब साझा किया जा रहा है। तस्वीर के साथ सोनम ने लिखा कि 'मैं तुम सभी को बहुत मिस कर रही हूं।' 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि बीते नौ जून को सोनम कपूर ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर सोनम कपूर दिल्ली से मुंबई अपने माता- पिता के पास पहुंची थीं। उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ ही मनाया। बता दें कि लॉकडाउन से ठीक पहले वो पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से लौटी थीं। वो इतने दिनों दिल्ली स्थित अपने ससुराल में थीं। लंदन से आने के बाद अभिनेत्री ने 14 दिन तक खुद को आइसोलेशन में भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर को उनके दोस्तों और करीबियों ने सोशल मीडिया पर ही बधाई दी। निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने इस मौके पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तो अभिनेत्री ने उनके साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की थी।

परेश रावल ने रामचंद्र गुहा पर कसा तंज और दिशा सालियान की मौत में नया खुलासा, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें