सयाली भगत
- फोटो : सोशल मीडिया
द ट्रेन और घोस्ट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सयाली भगत ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। हाल ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। सयाली भगत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों से बना एक कोलाज साझा किया है। इस कोलाज के जरिए उन्होंने अपनी बेटे के नाम का खुलासा किया है। सयाली भगत की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार उनकी बेटी का नाम इवांका सिंह है।
अभिनेत्री सयाली भगत बनीं मां, बेटी के नाम का भी किया खुलासा