फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: सोनम कपूर ने 15 की उम्र में की थी वेट्रेस की नौकरी, जन्मदिन पर जानिए दिलचस्प राज

Wed, 09 Jun 2021 07:02 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
फिल्म जगत के बड़े परिवारों में जन्म लेने के बाद भी कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मों में प्रवेश करने से पहले नौकरी की। उन्हीं कलाकारों में से एक हैं 'नीरजा' अभिनेत्री सोनम कपूर। सोनम बॉलीवुड के कपूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं, वो सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं और अर्जुन कपूर की चचेरी बहन हैं। सोनम कपूर खुद भी एक सफल अभिनेत्री हैं। सोनम कपूर का 9 जून को जन्मदिन है और इस साल वह 36 साल की हो जाएंगी। लेकिन क्या आपको पता है फिल्मों में प्रवेश करने से पहले सोनम कपूर भी नौकरी कर चुकी हैं, वो भी किसी बड़ी कंपनी में नहीं बल्कि वेट्रेस की। सोनम कपूर के फिल्मी करियर से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन आज हम उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से आपको हमारे इस आर्टिकल में बताएंगे।

फिल्मों में आने से पहले वेट्रेस थीं सोनम कपूर

सोनम कपूर फिल्म जगत के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। अनिल कपूर को मनोरंजन जगत का सबसे फिट और युवा अभिनेता कहा जाता है। ऐसे में उनकी बेटी सोनम को आखिर वेट्रेस की नौकरी क्यों करनी पड़ी, ये सवाल बहुत लोगों के दिल में उठा होगा। हम आपको बता दें कि सोनम कपूर ने ये नौकरी किसी मजबूरी में नहीं बल्कि अपनी पॉकेटमनी बढ़ाने और अपनी अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए की थी। सोनम जब मात्र 15 साल की थी तो उन्होंने एक रेस्ट्रोरेंट में काम करना शुरू कर दिया जहां वो वेटर का काम करती थीं लेकिन सोनम कपूर ने ये नौकरी 1 हफ्ते के बाद छोड़ दी। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram Post
हंसी उड़ाने पर सोनम ने बॉयफ्रेंड से कर लिया था ब्रेकअप

आज के दौर में सोनम कपूर फिल्म जगत की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्हें फिल्मी दुनिया की फैशनिस्टा भी कहा जाता है। लेकिन एक समय था जब सोनम बहुत अधिक मोटी थी। उनके मोटापे को लेकर कॉलेज के दिनों में अक्सर लोग उनका मजाक उड़ाते थे। जिसका खुलासा खुद सोनम ने किया था। सोनम 15 से 20 साल की उम्र के बीच PCOC की बीमारी से जूंझ रही थी जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ रहा था। अपने भारी वजन के चलते सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया। दरअसल उनके बॉयफ्रेंड ने उनके मोटापे को लेकर अनापशनाप कहा था, जिसके बाद सोनम ने सामने से उससे रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर के साथ सोनम कपूर - फोटो : Instagram
सोनम कपूर की वजह से अर्जुन ने खाई थी खूब मार
 
सोनम कपूर और अर्जुन कपूर चचेरे भाई-बहन हैं। अर्जुन बोनी कपूर के बेटे हैं और वो सोनम कपूर के काफी करीब हैं। इन दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है। जब भी सोनम कपूर का स्कूल में किसी से झगड़ा हो जाता था तो वो अपने भाई अर्जुन को लेकर लड़ने के लिए पहुंच जाती थीं। लेकिन अर्जुन ने एक बताते हुए कहा कि सोनम की वजह से उन्होंने स्कूल में एक सीनियर से बहुत मार खाई। दरअसल सोनम की स्कूल में एक सीनियर ने बॉल छीन ली और सोनम रोती हुईं अपने भाई अर्जुन के पास पहुंच गईं। सोनम की आंखों में आंसू देख अर्जुन उस लड़के से लड़ने चले गए। अर्जुन ने बताया सोनम की वजह से उस समय उनकी बहुत धुलाई हुई,  क्योंकि उसका सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियन था।

4 of 5
सोनम कपूर, संजय लीला भंसाली - फोटो : Instagram
अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं सोनम कपूर
 
सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से की थी। इस फिल्म में इस अभिनेत्री के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। सोनम कपूर का नाम आज बॉलीवुड की ए-लिस्टर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। लेकिन शायद ये बहुत ही कम जानते हैं कि सोनम कपूर कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। वास्तव में सोनम कपूर लेखक और निर्देशक बनना चाहती थीं। जिसकी वजह से वो मुंबई लौटी थीं और उन्होंने असिस्टेंट के तौर पर संजय लीला भंसाली के साथ काम करना शुरू किया था। 2005 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' में सोनम ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। सोनम तो लेखक बनने का सपना लेकर आई थीं, लेकिन संजय लीला भंसाली  उन्हें अभिनेत्री बनाना चाहते थे। 'सांवरिया' के लिए सोनम को मनाने में करीब डेढ़ साल का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
अपने करियर में सोनम ने 6 सुपरहिट फिल्में दीं

सोनम कपूर ने अपने करियर में अब तक लगभग 23 फिल्में की हैं, जिसमें से उनकी 11 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने फिल्मी सफर में जो 6 बेहतरीन फिल्में दी, उसने उन्हें बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार कर दिया गया। उनकी बेहतरीन फिल्मों में नीरजा, रांझणा, भाग मिल्खा भाग, वीरे दी वेडिंग, प्रेम रतन धन पायो और पैडमैन शामिल है। 'नीरजा' सोनम कपूर के अब तक के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। सोनम कपूर ने व्यावसायिक आनंद आहूजा से शादी रचाई और वो अक्सर अपने पति के साथ भारत और लंदन का सफर करती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें