बॉलीवुड में इन दिनों जहां बहुत से कपल्स माता-पिता बनने वाले हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जो अपने जीवन के इस नए फेज की शुरुआत कर चुके हैं। इन्हीं कपल्स में से एक हैं सोनम कपूर और आनंद आहूजा। पिछले महीने ही सोनम और आनंद के घर एक नन्हा राजकुमार आया है, जिसे अपने जीवन में पाकर दोनों बहुत खुश हैं। इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही सोनम अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। उनके बेटे वायु कपूर आहूजा की एक झलक पाने के लिए सभी फैंस बेकरार हैं। जहां पिछले दिनों सोनम कपूर ने बेटे के साथ की एक तस्वीर साझा की थी, वहीं आज फिर अभिनेत्री के बेटे की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। सोनम और आनंद के बेटे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।