दक्षिण सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। वह पैन इंडिया स्टार बन गई हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अपने आइटम नंबर 'ऊ अंतावा' से खूब चर्चा बटोरी। इसके अलावा ओटीटी की दुनिया में भी उनका दबदबा है। उन्होंने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में अपने एक्शन सीन से खूब तारीफ लूटी है। अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। सामंथा देश की नंबर वन एक्ट्रेस बन गई हैं! जी हां, उन्होंने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण समेत तमाम अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।