फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी फिल्मों की इस हीरोइन को है अंग्रेजी साहित्य का चस्का, मां ने घुट्टी में पिलाई ये किताबें

Mon, 04 Nov 2019 09:55 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Sonam Kapoor Ahuja - फोटो : amar ujala
द जोया फैक्टर की रिलीज के बाद सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपना वक्त तमाम तरह की गतिविधियों में बिता रही हैं। हाल ही में वह ने शारजाह इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल पहुंची जहां वह मशहूर लेखिका अनुजा चौहान के सत्र की मेजबान बनीं। अनुजा की किताब द ज़ोया फैक्टर पर ही सोनम की पिछली फिल्म आधारित है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Sonam Kapoor Ahuja - फोटो : amar ujala mumbai
किताबों को लेकर अपनी पसंद सोनम शुरू से जाहिर करती रही हैं। वह अंग्रेजी साहित्य की शौकीन रही हैं और कहती हैं, “मैं ब्रोंटे सिस्टर्स, जेन ऑस्टेन और ऐन रैंड की किताबों को पढ़कर बड़ी हुई हूं। जब मैं छोटी थी तब मेरी मां मुझे किताबें पढ़कर सुनाया करती थीं जिसकी वजह से किताबों में मेरी रूचि बढ़ी।” सोनम को किताबों से बहुत प्यार हैं और इसका पूरा श्रेय वो अपनी माँ को देती हैं जिन्होंने उन्हें इस तरह के किताबों का कलेक्शन करने में मदद की।
विज्ञापन

3 of 4
sonam kapoor - फोटो : instagram
एक शौकीन पाठक होने के अलावा सोनम अपनी फिल्ममेकर बहन रिया कपूर के साथ मिलकर काम करती हैं। सोनम को हमेशा ही उन कहानियों की तलाश रहती है जिनमें बड़े परदे पर उन पर फिल्म बनाने की कहानी छुपी हो। हाल ही में सोनम कपूर अपनी हैलोवीन ड्रेस की वजह से भी खूब सुर्खियों में थीं। हैलोवीन मुख्य रूप से अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों में मनाया जाता है। हालांकि अब इसे कई देशों में मनाया जाने लगा है। 
विज्ञापन

4 of 4
Anand Ahuja and Sonam Kapoor - फोटो : instagram
हाल ही में हैलोवीन के दिन कई सितारे पार्टी में अलग-अलग तरह की ड्रेस पहनकर गए। इस बीच सोनम कपूर का भी हैलोवीन लुक वायरल हुआ। इस हैलोवीन लुक को सोनम ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया। हैलोवीन लुक को साझा करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन लिखा- 'प्यार किया तो डरना क्या।' इस तस्वीर में सोनम अनारकली लुक में नजर आईं और खुद को जंजीरों में जकड़ा हुआ है। सोनम ने अपने साथ पति आनंद आहूजा की तस्वीर भी साझा की। आनंद आहूजा सलीम के लुक में नजर आए। 

पढ़ें: Exclusive: सिनेमाघर में ही रिलीज होगी 'भांगड़ा पा ले', जानें क्या है पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें