फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tabu: सोनाली बेंद्रे से लेकर करीना कपूर खान तक, इन सितारों ने दी तब्बू को जन्मदिन की बधाई

Mon, 04 Nov 2024 05:06 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री तब्बू को उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों ने जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं किस अंदाज में करीना कपूर खान से सोनाली बेंद्रे तक अभिनेत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
1 of 5
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू को बॉलीवुड सितारों ने जन्मदिन की बधाई दी है। उनके इस खास दिन को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इंडस्ट्री के सितारों ने खास बनाने की कोशिश की है। तब्बू को उनके जन्मदिन पर सोनाली बेंद्रे, करीना कपूर खान, रिआ कपूर, वहीमा गब्बी ने जन्मदिन की बधाई दी है।


 
विज्ञापन

2 of 5
तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
रिआ कपूर ने दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेत्री रिआ कपूर ने तब्बू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। लिखा, हमारे केबिन क्रू की हेड को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इसके जवाब में तब्बू ने लिखा कि इस फ्लाइट के जरिए हमने बहुत ऊंची उड़ान भरी। थैंक यू कैप्टन रिया कपूर। 

Actress Quit Smoking: 'किसी ने बीमारी, किसी ने प्रेग्नेंसी के लिए', ये अभिनेत्रियां छोड़ चुकी हैं स्मोकिंग

विज्ञापन

3 of 5
तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर ने दी शुभकामनाएं
अभिनेत्री करीना कपूर खान और तब्बू को आखिरी बार क्रू फिल्म में साथ में देखा गया था। इस फिल्म में भी दोनों का दोस्ताना अंदाज दर्शकों को नजर आया था। करीना ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, गीतू हैप्पी बर्थडे, बहुत सारा प्यारा। जवाब में तब्बू ने कहा, जैस्मिन, चलो उड़ चलें। करीना और तब्बू की जोड़ी को बड़े पर्दे पर बहुत प्यार मिला, उनके साथ फिल्म में कृति सेनन भी नजर आईं थीं।

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 में सोनू निगम की आवाज, आमी जे तोमर 3.0 का दिल छू लेने वाला वर्जन हुआ वायरल

4 of 5
तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाली बेंद्रे ने भी किया विश
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने तब्बू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सोनाली बेंद्रे ने लिखा, बहुत सारी शुभकामनाएं और प्यार आपके लिए।  इसके जवाब में तब्बू ने लिखा हम साथ साथ हैं।

Rupali Ganguly: कौन हैं रूपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा? लंबे रिलेशनशिप के बाद अभिनेत्री से रचाई है शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
वामीका गब्बी ने दी बधाई
तब्बू को उनके जन्मदिन पर वामीका गब्बी ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा, गान का बर्थडे है आज। इसके जवाब में तब्बू ने लिखा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें