फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Quit Smoking: 'किसी ने बीमारी, किसी ने प्रेग्नेंसी के लिए', ये अभिनेत्रियां छोड़ चुकी हैं स्मोकिंग

Mon, 04 Nov 2024 05:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं जो पहले स्मोकिंग की लत की शिकार रहीं लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी इस आदत को छोड़ दिया और एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाया। 
 
विज्ञापन
1 of 5
मनीषा कोइराला-रानी मुखर्जी-कंगना रनोत - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को एक खुशखबरी दी। उन्होंने फैंस को बताया कि वह अब सिगरेट पीना छोड़ चुके हैं। साथ ही शाहरुख ने यह भी बताया कि एक समय था, जब वह बहुत ज्यादा सिगरेट पीते थे। इससे उनकी हेल्थ पर बुरा असर हुआ। सिर्फ शाहरुख ही नहीं कई अभिनेत्रियों ने भी अपनी सिगरेट पीने की आदत को अलग-अलग कारणों से छोड़ दिया। ऐसी ही चार अभिनेत्रियों के बारे में जानिए। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनोत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
कंगना रनोत
कंगना रनोत को महज 19 साल की उम्र में सिगरेट पीने की लत लगी। यह लत उन्हें 'ये लम्हें' फिल्म के दौरान लगी। लेकिन कंगना इस लत से परेशान हो गई। वह एक दिन में 10 से ज्यादा सिगरेट पी जातीं। आखिर में कंगना ने सिगरेट छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने इसके लिए ऐसे दोस्तों को भी छोड़ दिया जो स्मोकिंग करते। आखिर में कंगना अपनी सिगरेट पीने की आदत से छुटकारा पाने में कामयाब रही। 
विज्ञापन

3 of 5
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कोंकणा सेन शर्मा 
एक समय ऐसा था कि कोंकणा सेन शर्मा भी बहुत सिगरेट पीतीं, लेकिन जब वह गर्भवती हुईं तो उन्होंने अपनी जीवनशैली बदली। सबसे पहले उन्होंने सिगरेट पीने की आदत को छोड़ा। अपने बेटे के जन्म के बाद भी उन्होंने इस लत को दोबारा शुरू नहीं किया। वह पूरी तरह से स्मोकिंग छोड़ चुकी हैं। 

4 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला को भी सिगरेट पीने की खराब लत थी, लेकिन जब उन्हें कैंसर हुआ तो उन्होंने इस बुरी आदत को छोड़ दिया। यहां तक कि वह कई बार कह चुकी हैं कि हमें स्मोकिंग के खिलाफ कैंपेन चलाना चाहिए। मनीषा अब एक सजग जीवनशैली जीती हैं और कैंसर के ट्रीटमेंट के बाद अपने जीवन को एक उपहार के तौर पर देखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी मुखर्जी 
रानी मुखर्जी को भी सिगरेट पीने की खराब आदत थी। उन्होंने अपनी इस आदत को छोड़ने की कई बार कोशिश की है। इस बारे में वह कई इंटरव्यू में बोल चुकी हैं। हाल-फिलहाल तो रानी ने सिगरेट पीने की अपनी आदत पर बात नहीं की है लेकिन उन्हें कभी सिगरेट पीते हुए देखा भी नहीं गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें