फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को लखनऊ से चुनाव जिताने के लिए देखिए कैसे-कैसे कदम उठा रहीं सोनाक्षी?

Fri, 03 May 2019 11:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha, Poonam Sinha - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुकी हैं। वो लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। पूनम को इसके लिए अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का भी सहयोग मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी अपनी मां के लिए प्रचार करेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी अपनी मां के लिए रोड शो के जरिए लोगों से वोट मांगेंगी। वो हजरतगंज से पुराने लखनऊ तक रोड शो करेंगी। रोड शो में बॉलीवुड दबंग सोनाक्षी सिन्हा के साथ अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और दोनों बेटे लव और कुश भी मौजूद रहेगें। रोड शो सपा कार्यालय से शुरू होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Sonakshi Sinha
लखनऊ में 6 मई को वोटिंग है ऐसे में सोनाक्षी अपनी मां को जीत दिलवाना चाहती हैं। सोनाक्षी के मम्मी पापा दोनों ही चुनावी मैदान में उतरें है। शत्रुघ्न सिन्हा पहले ही बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और वो पटना सिटी से चुनाव लड़ रहे हैं। 

4 of 5
अखिलेश यादव, शत्रुघ्न सिन्हा व पूनम सिन्हा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हुसैनाबाद में गुरुवार को लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी पूनम सिन्हा के समर्थन में हुई जनसभा में अपने काम पर वोट मांगा। उन्होंने कहा कि इस बार काम को वोट दें। पूनम सिन्हा को जिताकर संसद भेजें। यदि समाजवादियों को काम पर वोट नहीं मिला तो कोई और काम नहीं करेगा। हम भी जातियां गिनेंगे, धर्म गिनेंगे, हम भी काम नहीं करेंगे। हम भी दूसरा रास्ता अपना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नामांकन के लिए जातीं पूनम सिन्हा, साथ में शत्रुघ्न सिन्हा। - फोटो : amar ujala
पूनम सिन्हा के समर्थन में देर शाम आयोजित जनसभा में तय समय से लगभ डेढ़ घंटा देर से पहुंचे अखिलेश ने जनता से कहा कि भाजपा का मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया फेल हो गया है। स्टैंड अप इंडिया क्या है हम और आप की समझ में नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें