अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डबल एक्सएल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म बॉडी शेमिंग के मुद्दे को हाइलाइट करती है। अपनी इस हालिया फिल्म के कॉन्सेप्ट को लेकर हुमा ने हाल ही में बात की। हुमा का कहना है कि वह अपनी इस फिल्म के जरिए लड़कियों की मदद करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वजन और खूबसूरती को लेकर जो धारणाएं हैं, वह समाज और पितृसत्ता की वजह से हैं। एक हालिया बातचीत में हुमा ने कई दिलचस्प बातें कहीं।